फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Video of scuffle and abuse with forest inspector goes viral

Agra News: वन दरोगा से हाथापाई, गालीगालौज का वीडियो वायरल

Wed, 24 Jul 2024 06:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 06:30 AM IST
विज्ञापन
Video of scuffle and abuse with forest inspector goes viral
बाह। चंबल के बीहड़ के बिट्ठौना वन ब्लॉक से बुल्डोजर और ट्रैक्टर ट्रॉलियों से मिट्टी के खनन को रोकने के लिए गई वन विभाग की टीम पर शुक्रवार रात 2 बजे हमला किया गया था। हमले के 4 दिन बाद भी पुलिस खनन कर्ताओं को पकड़ नहीं सकी है। मंगलवार को वन दरोगा के साथ की गई हाथापाई और गाली गलौज का वीडियो वायरल हुआ है।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात नंदगवां बीट के बिट्ठौना वन ब्लॉक में जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रालियों से मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा था। इसकी सूचना पर बीट प्रभारी वन दरोगा नंदराम वन्यकर्मी टिंकू के साथ मौके पर पहुंचे थे। मिट्टी का खनन रोकने पर मौके पर मौजूद लोगों ने वन दरोगा नंदराम को घेर लिया। एक मिनट 7 सेकंड के वीडियो में वन दरोगा को घेरकर हाथापाई, गला पकड़ कर खींचतान होती हुई दिख रही है। एक व्यक्ति उसे पकड़ कर दो तोले की जंजीर कहां है कहते हुए वन दरोगा को गालियां बकते हुए दिख रहा है। वह हाथ में डंडा भी पकडे़ है। बता दें कि जैतपुर पुलिस ने पहले खनन होने से ही साफ इन्कार कर दिया था। बाद में एसीपी बाह गौरव सिंह के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने नंदगवां के शिवराज पेटीनेकर, सलमान उर्फ रिषी, अमस, शहबाज, जीशान, देवेश, करनपुरा गांव के अजय समेत 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इधर, अवैध खनन की घटना के 4 दिन बाद भी बुल्डोजर और ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पुलिस की पकड़ से दूर है। आरोपी भी नहीं पकड़े जा सके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed