{"_id":"664198e2607f6768970312d5","slug":"video-made-with-fake-gun-caught-by-police-as-soon-as-it-went-viral-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये रुतबा पड़ गया महंगा: नकली गन से बनाया वीडियो, वायरल होते ही पुलिस ने दबोच लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये रुतबा पड़ गया महंगा: नकली गन से बनाया वीडियो, वायरल होते ही पुलिस ने दबोच लिया
Mon, 13 May 2024 10:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 13 May 2024 10:06 AM IST
सार
सोशल मीडिया पर नकली गन से असली रुतबा दिखाना युवकों को महंगा पड़ गया। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में जब पता चला कि गन नकली थी तो आरोपियों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
फायरिंग करते युवकों का वीडियो वायरल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में सोशल मीडिया पर फायर करते हुए दो वीडियो वायरल हुए थे। पुलिस के पास मामला पहुंचने पर जांच हुई। आईडी की जानकारी निकालकर पुलिस वीडियो बनाने वालों तक पहुंच गई। पता चला कि दो छात्रों ने कमेंट और लाइक के लिए एयरगन से फायर करते हुए वीडियो बनाया था। इस पर पुलिस ने दोनों को हिदायत दी।
शुक्रवार को सोशल मीडिया पर 6-6 सेकंड के दो वीडियो वायरल हुए थे। इसमें नजर आ रहा था कि दो किशोर गन लेकर आते हैं। हवा में फायर करते हैं। पुलिस ने वीडियो की जांच की। सहायक पुलिस आयुक्त सैयद अरीब अहमद ने बताया कि वीडियो नगला पदी के इंटरमीडिएट के दो छात्रों ने बनाया था।
विज्ञापन
पुलिस उनके घर पहुंची। वीडियो के बारे में जानकारी ली। उनके पास से एयरगन मिली। यह वीडियो में भी नजर आ रही है। उन्होंने बताया कि वह इंस्टाग्राम और फेसबुक पर रुतबा दिखाकर कमेंट और लाइक लेना चाहते थे। इसलिए वीडियो बनाया था। दोनों को समझाकर पुलिस लौट आई। एयरगन से किसी तरह का अपराध नहीं बनता है।