फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Victims will get easy justice with new laws: SP

नए कानूनों से पीडि़तों को मिलेगा सुगमता से न्याय : एसपी

Tue, 02 Jul 2024 03:55 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 02 Jul 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Victims will get easy justice with new laws: SP
कासगंज। भारत सरकार द्वारा तीन नए कानूनों में बदलाव करके लागू किया है। इन नए कानूनों में भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम हैंं। इन कानूनों के संबंध में जिले के हर थाने में कार्यक्रम आयोजित किए गए और कानूनों की बरीकियां आमजन को बताई गईं।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अर्पणा रजत कौशिक ने सदर कोतवाली में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि नए कानूनों के लागू होने से अब न्याय का मार्ग सुगम होगा। नए मुकदमों का निस्तारण न्यायालय में जल्द निर्धारित समय में किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि महिलाओं, बुजुर्गों एवं बच्चों के लिए कानून में विशेष प्रावधान किए गए हैं और शक्तियां दी गई हैं। भारतीय लोगों की भावनाओं का कानून में समावेश किया है। उन्होंने बिंदुवार विस्तार से नए कानूनों के संबंध में जानकारी दी। सीओ सदर अजीत सिंह चौहान ने भी नए कानूनों के बारे में बताया। वहीं प्रोजेक्टर के माध्यम से कानूनों के प्रावधानों की बारीकियां बताईं। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने थाना सिढ़पुरा में एसडीएम कोमल पंवार एवं क्षेत्राधिकारी सहावर शहीदा नसरीन ने थाना सहावर में, सीओ पटियाली विजय कुमार राणा ने पटियाली और गंजडुंडवारा कोतवाली में आयोजित कार्यक्रम में जन समुदाय को कानून के प्रावधानों के बारे में विस्तार से बताया। सभी कार्यक्रमों में लोगों ने सहभागिता की और कानून की बारीकियां समझी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed