फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   victim girl's father dies in agra

बेटी की आबरू बचाने में घायल पिता की मौत, आरोपियों ने किया था ऐसा हाल

Mon, 07 May 2018 11:02 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, आगरा
टीम डिजिटल, अमर उजाला, आगरा Updated Mon, 07 May 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
victim girl's father dies in agra
बिहारी कहने पर हत्या की
आगरा में पड़ोसी युवक से बेटी की आबरू बचाने की कोशिश में घायल हुए पटाखा कारीगर की उपचार के दौरान मौत हो गई। आरोपी ने अपने साथियों को साथ लेकर उसको बेरहमी से पीटा था।
विज्ञापन


मामला थाना पिनाहट के एक गांव का है। 30 अप्रैल को पड़ोस के युवक ने पटाखा कारीगर की 16 वर्षीय बेटी के साथ दुराचार की कोशिश की थी। कारीगर ने शोर मचा दिया था। अन्य परिजन भी आ गए थे। इस पर युवक भाग गया था।
विज्ञापन


अगले दिन किशोरी का पिता घटना की शिकायत करने के लिए थाने जा रहा था। उसे रास्ते में आरोपी युवक ने रोक लिया। उसके साथ और भी लोग थे। आरोप है कि उन्होंने कारीगर को बेरहमी से पीटा। वो बुरी तरह से जख्मी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

उसे आगरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घर में कोहराम मचा है। सीओ मोहसिन खान ने बताया कि छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

यह पहले जानलेवा हमले की धारा 308 और पॉक्सो एक्ट में दर्ज की गई थी। इसे अब गैर इरादतन हत्या की धारा 304 में तरमीम कर लिया गया है। रिपोर्ट में मुन्ने खां, असीम, सलीम, राजू जलालुद्दीन व अलमुद्दीन को नामजद कराया गया है।

पुलिस ने यह मामला हलके में लिया। पहले रिपोर्ट दर्ज करने में देरी की। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास नहीं किया। अब कारीगर की मौत हो जाने के बाद पुलिस सक्रिय हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed