फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vice chancellor prof. vinay pathak Arbitrarily created centers open polls in examination

Agra University: मनमाने तरीके से बनाए केंद्र, परीक्षा में खुली पोल

Wed, 09 Nov 2022 12:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 09 Nov 2022 12:04 AM IST
सार

मैनपुरी के कॉलेज में पंखा नहीं था और परीक्षार्थी पर्चे से हवा करते नजर आए थे। ऐसे कॉलेज भी थे, जिनमें मानक नहीं थे और दागी थे। इस पर महाराणा प्रताप कॉलेज, बाबा भीमसेन महाविद्यालय मथुरा, श्री यशपाल सिंह महाविद्यालय मथुरा के केंद्र निरस्त करने पड़े।

विज्ञापन
Vice chancellor prof. vinay pathak Arbitrarily created centers open polls in examination
डॉ.भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा विश्वविद्यालय में कमीशनखोरी से जांच हुई शुरू अब प्रो. विनय पाठक के मनमाने फैसलों तक पहुंच गई है। एसटीएफ की प्रारंभिक जांच में परीक्षा केंद्र बनाने में भी खेल हुआ है। इसमें बिना मानक वाले कॉलेजों को भी केंद्र बना दिया। इसका शिक्षक संघ औटा ने भी विरोध किया था।
विज्ञापन

बिना मानक के ही केंद्र बना दिए

विश्वविद्यालय के 2021-22 सत्र की परीक्षा करीब 200 केंद्रों पर हुई थी। इसमें मैनपुरी, एटा और देहात के कई कॉलेजों में बिना मानक के ही केंद्र बना दिए। जब परीक्षाएं शुरू हुई तो सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से इनकी पोल खुली। इनमें फर्नीचर की कमी थी, कक्ष भी छोटे थे और दागी कॉलेजों को भी केंद्र बना दिया था। शादी-समारोह वाली कुर्सी-मेज पंगत की तरह लगाकर परीक्षाएं कराई जा रहीं थीं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Mainpuri By-Elections 2022: अखिलेश यादव ने तय किया कौन लड़ेगा मैनपुरी से चुनाव, अब बस घोषणा का इंतजार
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे कॉलेज भी थे, जिनमें मानक नहीं थे और दागी थे

मैनपुरी के कॉलेज में पंखा नहीं था और परीक्षार्थी पर्चे से हवा करते नजर आए थे। ऐसे कॉलेज भी थे, जिनमें मानक नहीं थे और दागी थे। इस पर महाराणा प्रताप कॉलेज, बाबा भीमसेन महाविद्यालय मथुरा, श्री यशपाल सिंह महाविद्यालय मथुरा के केंद्र निरस्त करने पड़े। आरबीसी डिग्री कॉलेज मथुरा, बाबूराम यादव कॉलेज करहल, सुरेशचंद्र सिंघल मेमोरियल महाविद्यालय आगरा, श्री भवानी सिंह महाविद्यालय आगरा, चौधरी सूरज सिंह महाविद्यालय मैनपुरी और एसबीएस कॉलेज मथुरा में पर्यवेक्षक की निगरानी में परीक्षाएं करानी पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed