फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   vhp, bajrangdal, workers, kasganj

आंध्र और तेलंगाना सरकार वोट बैंक की खातिर लागू कर रही भेदभाव पूर्ण नीतियां

Fri, 10 Jan 2020 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
vhp, bajrangdal, workers, kasganj
कासगंज में विहिप व बजरंगदल के कार्यकर्ता तहसील पर तहसील प्रशासन को ज्ञापन सौंपते - फोटो : KASGANJ
कासगंज। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसील प्रशासन को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से आंध्र प्रदेश व तेलंगाना में हिंदुओं के साथ हो रहे भेदभाव को रोकने की मांग की। विहिप विभाग मंत्री विनयराज पन्नू ने कहा कि आंध्र प्रदेश व तेलंगाना की सरकारें वोट बैंक की खातिर मुस्लिम व ईसाई समाज का तुष्टीकरण करने में लगी हैं। इनमें से कई नीतियों को न्यायपालिका अस्वीकार कर चुकी है।
विज्ञापन

हिंदू तीर्थ यात्रियों से 2 से 3 गुना धन वसूला जा रहा है जबकि मुस्लिम व ईसाई तीर्थयात्रियों को मुफ्त बसों की व्यवस्थ की जा रही है। बजरंग दल जिला संयोजक विक्रम सिसोदिया ने कहा कि हिंदुओं के पवित्र तीर्थ स्थल तिरुपति की यात्रा को ईसाईयत के प्रचार प्रसार का साधन बनाया जा रहा है। इस दौरान विहिप जिलाध्यक्ष गोरक्षा विभाग व्रेदव्रत सिंह, बजरंगदल जिला सह संयोजक मनोज ठाकुर, जिला मीडिया प्रभारी अजय शर्मा, सुरक्षा प्रमुख मुकेश कुूशवाह, गौरक्षा प्रमुख प्रतीक केला, गौरव गौतम, हर्षवर्धन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed