फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Veteran players from Agra shine in Asian Masters Athletics Championship

Agra News: एशियन मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में चमके आगरा के वेटरन खिलाड़ी

Wed, 12 Nov 2025 02:23 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Veteran players from Agra shine in Asian Masters Athletics Championship
एथलेटिक्स चैंपियनशिप
आगरा। चेन्नई में आयोजित 23वीं एशियन मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत ने 21 देशों को पछाड़ते हुए मेडल टैली में शीर्ष स्थान हासिल किया। इस शानदार उपलब्धि में आगरा क्षेत्र के एथलीटों का प्रदर्शन शानदार रहा।
विज्ञापन


आगरा मंडल के 10 खिलाड़ियों ने सर्वश्रेष्ठ आठ स्थानों पर जगह बनाई। वेटरन एथलीट के. एन. कौशिक (80+) ने हाईजंप में रजत पदक जीता। वहीं डॉ. मान सिंह (75+) और अनामिका चौहान (45+) क्रमशः जेवलिन थ्रो और शॉट पुट में चौथा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


डॉ. सत्येंद्र (50+) और मोहन सिंह ने शॉटपुट में पांचवां स्थान हासिल किया। आगरा के विभव नगर निवासी, मूलरूप से हाथरस जिले के सादाबाद तहसील के गांव मंस्या के रहने वाले मोहन सिंह आर्य (65 वर्ष) ने 1500 मीटर, 2000 मीटर स्टीपलचेज, 5000 मीटर और 10,000 मीटर दौड़ों में क्रमशः नौवां, चौथा, छठवां और आठवां स्थान हासिल किया। इस प्रदर्शन के दम पर उन्होंने सितंबर 2026 में साउथ कोरिया में होने वाले वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed