{"_id":"6177d0fde88d1735ed3bf27d","slug":"verification-of-goods-kept-in-malkhana-of-police-station-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा के थाने से 25 लाख की चोरी का मामला: मालखानों में रखे माल का होगा सत्यापन, गठित होगी कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा के थाने से 25 लाख की चोरी का मामला: मालखानों में रखे माल का होगा सत्यापन, गठित होगी कमेटी
Tue, 26 Oct 2021 03:27 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 26 Oct 2021 03:27 PM IST
सार
थाना जगदीशपुरा के मालखाने से 25 लाख रुपये की चोरी की घटना के बाद आईजी रेंज नवीन अरोरा ने मालखानों में रखे माल के सत्यापन के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
जगदीशपुरा थाना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना जगदीशपुरा के मालखाने से 25 लाख रुपये की चोरी की घटना के बाद सुरक्षा का खाका खींचा जा रहा है। मालखानों में कितना माल रखा है? कितना पुराना माल है? हेड मोहर्रिर की तैनाती और बंद मालखानों को खुलवाने के लिए कमेटी का गठन तक किया जाएगा। इस संबंध में आईजी रेंज नवीन अरोरा ने निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
आईजी ने बताया कि आगरा के अलावा मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी के एसएसपी-एसपी को पत्र लिखा गया है। इसमें कहा गया है कि मालखानों में रखे माल का सत्यापन कराया जाए। जो मालखाने बंद हैं, उन्हें खोला जाए। उनके माल का सत्यापन कमेटी गठित करके कराया जाए।
विज्ञापन
जहां हेड मोहर्रिर तैनात नही हैं, वहां पर उनकी तैनाती की जाए। पांच लाख से अधिक कैश है तो उसे ट्रेजरी में रखा जाना चाहिए। सोना-चांदी भी ज्यादा होने पर सदर मालखाने में भिजवाया जाए। मालखाने का निरीक्षण कागजों में नहीं होना चाहिए। विशेष तौर पर थाना प्रभारी भी रोजाना मालखाने का निरीक्षण करें। मासिक निरीक्षण अधिकारी करें।
विज्ञापन
कब खुलेगा थाना जगदीशपुरा का मालखाना?
आगरा। थाना जगदीशपुरा के मालखाने में 25 लाख की चोरी हुई है। यह घटना पता चल गई। इससे पहले मालखाने के चार कमरे सील हैं। 25 लाख रुपये चोरी करने इन्हीं कमरों से चोर आया था। सील लगे दरवाजे की कुंडी नहीं तोड़ी। कब्जे ही उखाड़ दिए।
सील कमरों में 17 बक्से रखे हुए हैं। यह सुरक्षित हैं या नहीं? यह अब तक पता नहीं चल सका है। मालखाने के सील कमरों में रखे माल का मिलान कमेटी की मौजूदगी में होना है। मगर, एक साल से कमेटी मिलान नहीं कर सकी है।