फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vehicles went to elections, passengers had to wait for buses

Agra News: चुनाव में गए वाहन, यात्रियों को करना पड़ा बसों का इंतजार

Tue, 07 May 2024 01:55 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 07 May 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Vehicles went to elections, passengers had to wait for buses
कासगंज। सात मई मतदान के लिए चुनावी ड्यूटी में रोडवेज की बसों के साथ निजी बसों और स्कूल की बसों को भी चुनाव ड्यूटी में लगाया गया है। जिससे मार्ग पर वाहनों की संख्या कम होने से यात्रियों को दिक्कतें हुईं। बस स्टैंड पर भी यात्रियों को गंतव्य तक जाने के लिए बसों का इंतजार करना पड़ा। रोडवेज डिपो के पास 94 बसों का बेड़ा है। इनमें से 26 अनुबंधित बसों को परिवहन विभाग ने चुनाव ड्यूटी में लगाया गया है। साथ ही 188 निजी बसें और स्कूल की बसें भी ड्यूटी में लगी हैं। इन बसों से पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों तक रवाना किया गया। जो कि सात मई को मतदान कराने के बाद देर रात तक वापस होंगी। 26 रोडवेज की बसों के चुनाव ड्यूटी में जाने से सोमवार को बस स्टैंड पर यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में परेशानियां हुईं। काफी इंतजार के बाद ही उन्हें बसें मिल रहीं थी। डिपो पर शेष बची बसों को आगरा, बरेली, दिल्ली मार्गों पर लगाया गया। इससे स्थानीय मार्ग पर चलने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। संचालन प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि सभी मार्गों पर बसों को लगाया जा रहा है। जब तक सभी बसें चुनावों की ड्यूटी से वापस नहीं आती हैं। तब तक बसों के फेरों को बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed