फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vehicles Kept Trampling Dead Bodies On Yamuna Expressway

UP: एक्सप्रेस-वे पर घंटों शव को रौंदते रहे वाहन, चीथड़े बटोरने को किया डायवर्जन; पुलिस ने सड़क से खुरचे अवशेष

Sat, 03 Feb 2024 10:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 03 Feb 2024 10:21 AM IST
सार

एक्सप्रेस-वे पर व्यक्ति को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो कर वहीं गिर पड़ा। इसके बाद एक के बाद एक वाहन उसे रौंदते रहे। पुलिस ने मुश्किल से शव के अवशेष इकट्ठे किए।

 

विज्ञापन
Vehicles Kept Trampling Dead Bodies On Yamuna Expressway
यमुना एक्सप्रेस वे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर खंदौली थाना क्षेत्र के 155वें किलोमीटर पर बृहस्पतिवार की रात किसी वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत हो गई। सड़क पर पड़े शव को वाहन रौंदते हुए कई घंटे तक गुजरते रहे। इससे शव पूरी तरह से क्षत-विछत हो गया। रात करीब 9 बजे किसी चालक ने टोल पर इसकी जानकारी दी। इसके बाद पहुंची पुलिस ने शव को किसी तरह इकट्ठा किया। हाथ पर लिखे मोबाइल नंबर से उसकी पहचान कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


पुलिस ने हाथ पर लिखे मोबाइल नंबर पर फोन कर छोटे भाई वीरी सिंह को सूचना दी। तब उसकी पहचान भगवान सिंह (65) निवासी नैनाना जाट के रूप में हुई। वीरी सिंह ने पुलिस को बताया कि भगवान सिंह घर से 7 दिन से लापता थे। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


हाथ पर लिखवा दिया था नंबर
मृतक के छोटे भाई ने बताया की भगवान सिंह की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। वह अक्सर घर से गायब हो जाते थे। इस कारण से ही उनके हाथ पर मोबाइल नंबर लिखा दिया था, जिससे लोग मोबाइल पर सूचना दे देते थे। वही नंबर पुलिस के काम आया। इसी नंबर से शिनाख्त हो सकी और परिजन को सूचना भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



पेट्रोलिंग टीम पर उठे सवाल
अति सुरक्षित कहा जाने वाला यमुना एक्सप्रेस-वे कितना सुरक्षित है। इसका अंदाजा इसी घटना से लगाया जा सकता है। दावा है कि एक्सप्रेस-वे पर जगह जगह पेट्रोलिंग टीम गश्त करती रहती है। इसके बाद भी वृद्ध का शव घंटों सड़क पर पड़ा रहा और वाहन उसके ऊपर से गुजरते रहे। कोई भी पेट्रोलिंग टीम की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। राह चलते वाहन चालक ने टोल प्लाजा खंदौली पर सूचना दी। जिसके बाद पेट्रोलिंग टीम और चौकी टोल प्लाजा पुलिस मौके पर पहुंची।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed