फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vedant and Shreyansh won gold medals in State Pencak Silat.

Agra News: स्टेट पेंचक सिलाट में वेदांत और श्रेयांश ने जीते स्वर्ण पदक

Sun, 21 Jun 2026 02:44 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Vedant and Shreyansh won gold medals in State Pencak Silat.
बिचपुरी। लखनऊ के चौक स्टेडियम में शुक्रवार और शनिवार को पेंचक सिलाट स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित राज्यस्तरीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में बैजंती देवी इंटर कॉलेज बिचपुरी के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय के छात्र वेदांत और श्रेयांश ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। दोनों खिलाड़ियों ने विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। उनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर आगामी राष्ट्रीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता के लिए भी चयन हुआ है, जो नासिक में आयोजित की जाएगी। खेल प्रशिक्षक दीक्षा शर्मा ने बताया कि यह सफलता खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर सुशीला शर्मा, तपेश शर्मा, योगेश शर्मा, अर्चना शर्मा, नितेश शर्मा, अंकुर उदेनिया, प्रणव ठाकुर समेत विद्यालय परिवार ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed