फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   vasant panchmi, suditi globle public school

ये वसंत की छटा निराली, कुसमित है ज्यों डाली डाली...

Thu, 30 Jan 2020 10:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
vasant panchmi, suditi globle public school
30एमएनपी-30-सुदिती ग्लोबल एकेडमी में वसंत पंचमी पर मां सरस्वती को पुष्प अर्पित करती छात्राएं - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। वसंत पंचमी जिले में परंपरागत तरीके से मनाई गई। घरों, मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान करते हुए लोगों ने हवन-पूजन किया। वहीं स्कूलों में भी मां सरस्वती की पूजा अर्चना की। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रफुल्लित हुआ मन, आयो रे ऋतुराज वसंत जैसे गीत गाकर वसंत ऋतु का स्वागत किया।
विज्ञापन

शहर के श्री एकरसानंद आदर्श संस्कृत महाविद्यालय में सरस्वती पूजन, श्रीदुर्गा सप्तशती पाठ एवं अखंड रामचरित्र मानस का आयोजन किया गया। महामंडलेश्वर हरिहरानंद महाराज ने कहा कि आज का दिन विद्यार्थियों के लिए विशेष है। क्योंकि आज के ही दिन भगवती सरस्वती जी का प्राकट्य हुआ था। प्राचार्य प्रो. रामबदन पांडेय, प्रो. विजय कुमार, शिवप्रसाद मिश्रा, डॉ. अवधेश, डॉ. अशोक कुमार पांडेय, हरिओम द्विवेदी, सर्वेश कुमार मिश्रा आदि उपस्थित रहे। पंजाबी कॉलोनी स्थित सीआरबी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में हवन के साथ मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। प्रधानाचार्य उपेंद्रनाथ मिश्रा, प्रबंधक समिति सदस्य भीमनारंग, महेंद्र गेरा के अलावा शिक्षक और छात्र उपस्थित रहे। सुदिति ग्लोबल एकेडमी में बच्चों ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर ज्ञान का वरदान मांगा। वरिष्ठ प्रधानाचार्य डॉ. राममोहन, प्रशासनिक प्रधानाचार्य डॉ. कुसुम मोहन, डॉ. ओमेश जादौन, राधा रमण तिवारी, ओंकार नारायण मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं सेंट मेरीज स्कूल में भी उप-प्रधानाचार्या वीना चौहान’ ने वसंत पंचमी का महत्व बताया। शहर के रजनीश कान्वेंट स्कूल में बच्चों ने नृत्य किया। संस्थापक चतुर्भुज सिंह चौहान, रामेंद्र सिंह चौहान, शिवेंद्र सिंह, रजनीश कुमार, सुनिधी चौहान, सविनय राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बों में भी मनाई गई वसंत पंचमी
करहल/घिरोर/कुरावली। नगर के रामा महिला पीजी कॉलेज में वसंतोत्सव मनाया गया। निदेशक डॉ. निधि यादव ने दीप प्रज्वलित के साथ ही वेद मंत्रों से सरस्वती पूजन कराया। प्राचार्य डॉ. शिवप्रताप सिंह, विभागाध्यक्ष भूमिराज सिंह, अनुराधा वर्मा, शैलमाला, मिथलेश यादव, ऋचा यादव, शशि यादव आदि मौजूद रहे। वहीं यूनिक इंस्टीट्यूट पर सरस्वती पूजन किया गया। प्रबंधक विवेक पांडेय, अंकित यादव, मानसी, सोनम मौजूद रहे। घिरोर के बाबा इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने मां सरस्वती का पूजन किया। प्रधानाचार्य मुकेश जोशी, सावित्री यादव, भीष्मदेव आर्या, विनीत शर्मा, भारती अग्रवाल, अनिल यादव मौजूद रहे। कुरावली के मोहल्ला वैदनटोला स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर हवन-यज्ञ हुआ। ग्लोबल एकेडमी गोपालपुर में प्रबंधक सुधीश यादव, आस्था एलीट पब्लिक स्कूल में प्रबंधक राकेश सिंह चौहान, निदेशक एकता सिंह, स्वराजदेवी मेमोरियल स्कूल में प्रबंधक सुरेंद्र गुप्ता, निदेशक आलोक गुप्ता ने, बीएसएन एकेडमी में बेबी पाटिल द्वारा हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। भोगांव के मां सरस्वती शिशु मंदिर, केएल इंटर नेशनल एकेडमी, आरएस एजूकेशनल, बेबी ड्रीम, डीएन पब्लिक स्कूल में वसंत पंचमी परंपरागत तरीके से मनाई गई।
परंपरागत तरीके से मनाई वसंत पंचमी
बेवर। नगर के साहित्य भवन में बृहस्पतिवार को महाकवि देव की जयंती पर एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें जिले भर से आए कवियों ने काव्य पाठ का श्रद्धांजलि अर्पित की।

काव्य गोष्ठी का शुभारंभ करते हुए कवि बदन सिंह मस्ताना ने पढ़ा कि ये वसंत की छटा निराली, कुसमित है ज्यों डाली डाली कविता का पाठ किया। वहीं भोंगाव के कवि डॉ. अरविंद पाल ने ओ वीणा वादिनी मां चरण रज धूल उर देना, कवि बृजविलास दीक्षित ने भारत की माटी का चंदन है, हिंदी के सारथी देव का वंदन है, कवयित्री रागिनी श्रीवास्तव ने अपनों से इतनी दूरी है, कवि श्रीचंद्र वर्मा ने संघर्षमय जीवन बिताना काम इनका है, देश से दुश्मन भगाना काम इनका है आदि कविताओं का काव्यपाठ किया। गोष्ठी में कवि पुरुषोत्तम सिंह अटल, संदेश चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed