{"_id":"5f11e8c88ebc3e63841b806b","slug":"vartual-meeting-of-bjp-political-mathura-kosi-news-agr4508977155","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी सरकार ने आपदा को अवसर में बदला: भवानी सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी सरकार ने आपदा को अवसर में बदला: भवानी सिंह
विज्ञापन
भाजपा के वर्चुअल सम्मेलन को संबोधित करते बृजक्षेत्र संगठन मंत्री भवानी सिंह, सांसद हेमा मालिनी, ?
- फोटो : KOSI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां। भारतीय जनता पार्टी के छाता विधानसभा क्षेत्र के वर्चुअल सम्मेलन में शुक्रवार को ब्रज प्रदेश संगठन महामंत्री भवानी सिंह ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने बड़े फैसले लेकर देशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा किया है। कोरोना जैसी महामारी में भी पश्चिमी देशों के जैसे हालात पैदा नहीं होने दिए। सरकार ने आपदा को अवसर में बदल दिया है।
आत्मनिर्भर भारत, समृद्ध भारत के तहत आयोजित सम्मेलन में सांसद हेमा मालिनी और प्रदेश के पशुधन मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने कहा कि मोदी सरकार में राममंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ तो जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 व 35 ए हटाकर हालात सामान्य किए। चीन से झड़प के बाद प्रधानमंत्री ने लद्दाख में पहुंचकर सेना का मनोबल बढ़ाया।
जिला पंचायत अध्यक्ष ममता चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, पूर्व सांसद तेजवीर सिंह, पूर्व विधायक प्रणतपाल सिंह, श्याम अहेरिया, डीपी गोयल ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मधु शर्मा, संचालन संजय लवानियां व आईटी तकनीकी कार्य हिमांशु ने किया। इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी अजय परखम, जिपं सदस्य नरदेव चौधरी, किसान मोर्चा के निर्भय पांडेय, मनोज फौजदार, जनार्दन शर्मा, सिद्धार्थ लोधी, हुकम अग्रवाल, तरुण सेठ आदि थे।