फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Varaha Temple and Hari Ki Pauri Parikrama Marg bathed in colorful lights

Agra News: सतरंगी रोशनी में नहाया वराह मंदिर व हरि की पौड़ी परिक्रमा मार्ग

Mon, 18 Sep 2023 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 18 Sep 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Varaha Temple and Hari Ki Pauri Parikrama Marg bathed in colorful lights
सोरोंजी। भगवान वराह के प्राकट्य उत्सव पर वराह मंदिर में भव्य सज्जा की गई। क्षेत्राधीश भगवान वराह को भव्य फूल बंगला में विराजमान किया गया। सोमवार देर शाम महाआरती उतारी गई। प्रभु के भव्य बर्फानी दर्शन कराए गए। पूरा मंदिर परिसर रात भर सतरंगी रोशनी में नहाया रहा।
विज्ञापन



भगवान वराह के दिव्य रूप के दर्शन करने के लिए देर रात तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सेवायत पंडित नरेश त्रिगुणायत ने भगवान वराह की महाआरती उतार कर भजन संध्या का शुभारंभ कराया। भजन गायकों ने धरणीधर को दिल में बसा कर तो देखो दुनिया को मन से हटाकर तो देखो, वेद पुराणों में भी लिखा है सूकरक्षेत्र तीरथ महान, श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारे हे नाथ नारायण वासु देवा, सारे तीर्थ बार-बार सोरों एक बार सहित अन्य भजन प्रस्तुत किए। मंदिर परिसर में आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। श्याम वराह मंदिर, मुरली मनोहर मंदिर में भी उत्सव मनाया गया। इस दौरान देवप्रकाश तिवारी, मुनींद्र चौधरी, जयप्रकाश दुबे, डा. राधाकृष्ण दीक्षित, डाॅ. एनडी मौर्य, शिव, संजय दुबे, बृजेश उपाध्याय, आदित्य दुबे, आशुतोष त्रिवेदी, राजीब बरबारिया, शरद पांडेय, मनोज भारद्वाज, अखिलेश तिवारी, राकेश पांडेय, ओमशिव तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




भगवान वराह का अभिषेक कर छप्पन भोग लगाया
सोरोंजी। भगवान वराह के प्राकट्योत्सव पर तीर्थनगरी में उत्सव मनाया गया। हरि की पौड़ी परिक्रमा मार्ग व क्षेत्राधीश वराह मंदिर को भव्य रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह भगवान वराह का भव्य पंचाभिषेक कर दिव्य श्रंगार किया गया। भव्य फूल बंगले में भगवान वराह माता लक्ष्मी के साथ दिव्य स्वरूप में विराजमान थे। इसके बाद विष्णु महायज्ञ हुआ। आचार्य पंडित नरेश त्रिगुणायत व पंडित धर्मधर शास्त्री ने मंत्रोच्चार के बीच आहुति डलवाईं। मुख्य यजमान भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामगोविंद महेरे, एनआर पब्लिक स्कूल प्रबंधक विवेक राजपूत, रवि पाराशर, अंकुर पाराशर, कैलाश कटारे अध्यक्ष गंगा सभा, रवि महेरे, मुकेश निर्भय, सुमित दीक्षित, शिवम स्वामी, अनुभव चौधरी, रोहित देवल, मुकेश निर्भय, आकाश तिवारी, विकास निर्भय, विष्णुकांत तिवारी, अभिषेक वशिष्ठ आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। शाम को भगवान वराह को भव्य छप्पन भोग लगाकर भंडारा किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया।




वराह जनसेवा दिव्यांग समिति ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
सोरोंजी। श्रीवराह जनसेवा दिव्यांग समिति ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। इसमें दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 के तहत प्रमुख धाराएं लिखी पट्टिका जिले के सभी थानों में लगाए जाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में समिति अध्यक्ष कुलदीप निर्भय, राजपाल सिंह, सत्यवीर सिंह, शकुंतला देवी, नवीन, विनोद ,धर्मपाल आदि उपस्थित रहे। संवाद



भगवान वराह के प्राकट्य दिवस पर सांध्य फेरी निकाली

सोरोंजी। भगवान वराह के प्राकट्य दिवस पर गंगा वराहगण सभा ने सांध्य फेरी निकाली। वराह मंदिर में महा आरती की गई। इसमें भगवान वराह व मां गंगा की पालकी भी शामिल रही।
धर्म ध्वजा लिए श्रद्धालु ढोल मंजीरे बजाते जय गंगे जय वराह नाम का संकीर्तन करते चल रहे थे। हरि की पौड़ी परिक्रमा मार्ग पर पडऩे वाले सभी प्रमुख मंदिरों रघुनाथजी, सिद्ध विनायक, बालाजी, सोमेश्वर दरबार, शनिदेव, राधाकृष्ण, श्याम वराह, गंगा माता आदि में आरती करते हुए श्रद्धालु जयकारे लगाते बढ़ते जा रहे थे। जगह जगह धर्मप्रेमियों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर पेयजल आदि सेवा की। इस दौरान हरिओम चरौरे, कमल नयन वशिष्ठ, आकाश महेरे, नरेश उपाध्याय, अर्जुनलाल गुप्ता, शम्भू उपाध्याय, विष्णु नवल, दीपक उपाध्याय, अंकित पचौरी, केशव रावत भी मौजूद रहे।




रामलोटा मठ में मनाई गई वराह जयंती

सोरोंजी। तीर्थनगरी के रामलोटा मठ में वराह जयंती धूमधाम से मनाई गई। प्राचीन वराह प्रतिमा का आचार्य प्रशांत शास्त्री ने अभिषेक कराया। यज्ञ में श्रद्धालुओं ने आहुति दीं। महाआरती उतारकर प्रसाद बांटा गया। रात्रि में भजन कीर्तन हुआ। रामकिशन रामलोटा, लालाराम, संजय, गौरव, कन्हैया, गोपाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed