फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vande Mataram resonates in schools and colleges on completion of 150 years

Agra News: 150 वर्ष पूरे होने पर स्कूलों और कॉलेजों में गूंजा वंदे मातरम्

Fri, 07 Nov 2025 10:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 07 Nov 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
Vande Mataram resonates in schools and colleges on completion of 150 years
राजकीय हाईस्कूल अंगौथा में वंदे मातरम के सामूहिक गान में भाग लेतीं छात्राएं और मौजूद शिक्षिकाए
मैनपुरी। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले के स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुए। इसके साथ ही शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय गीत से संबंधित जानकारियां प्रदान कीं।
विज्ञापन

शहर के कुंवर आरसी महिला डिग्री कॉलेज में सामूहिक वंदे मातरम गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों द्वारा किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शेफाली यादव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि वंदे मातरम् राष्ट्रीय गीत के साथ साथ भारत की एकता, श्रद्धा और स्वतंत्रता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह गीत हर भारतीय के हृदय में मातृभूमि के प्रति गर्व और प्रेम की भावना जगाता है। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनामिका सिंह ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन

राजकीय हाई स्कूल अंगौथा में प्रधानाचार्या अंजना यादव के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली गई। राष्ट्रीय गीत का सामूहिक गान भी हुआ। डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय औडेन्य पड़रिया में प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम अधिकारी जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया। प्राचार्य और शिक्षकों ने राष्ट्रीय गीत के संंबंध में जानकारियां दीं। इस दौरान डॉ. अजय प्रताप सिंह, डॉ. जितेंद्र पाठक, डॉ. प्रमोद कुमार, विजेंद्र कुमार, शिवनंदन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed