फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   'Vande Mataram' echoed in Saraswati Vidya Mandirs.

Agra News: सरस्वती विद्या मंदिरों में गूंजा वंदे मातरम्

Sat, 26 Sep 2026 12:29 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
'Vande Mataram' echoed in Saraswati Vidya Mandirs.
किरावली में विद्याभारती के द्वारा आयोजित वन्दे मातरम् सामूहिक गायन में मौजूद भैया बहनै फोटो स्र
आगरा। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की रचना के 150 वें वर्ष के उपलक्ष्य में शुक्रवार को सरस्वती विद्या मंदिरों समेत अनेक स्थानों पर सामूहिक गान कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन

खेरागढ़ के सरस्वती विद्या मंदिर में ‘नमामि भारतम्-वन्दे मातरम्’ सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम नरेंद्र गंगवार और अध्यक्ष जिला संघ चालक होतम सिंह रहे। विद्यार्थियों, आचार्य, आचार्याओं एवं अतिथियों ने एक स्वर में वंदे मातरम् का गायन कर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। एसडीएम ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक महेंद्र अग्रवाल, प्रधानाचार्य मनोज कुमार मौजूद रहे। फतेहपुर सीकरी के मधुकर स्मृति संघ स्थान पर सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह 11 बजे आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों स्कूली बच्चों और लोगों ने एक साथ वंदे मातरम का गायन किया। इस अवसर पर कैप्टन गोविंद और आरएसएस के विभाग सह संघचालक रामवीर फौजदार ने वंदे मातरम के इतिहास और महत्व के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में पुरुषोत्तम गर्ग, गौरव वार्ष्णेय, मनोज सिंघल, नीरज गर्ग, आकाश गोयल, उम्मेद सिंह, साहूकार सिंह आदि मौजूद रहे। किरावली में विद्या भारती की ओर से संचालित विद्यालयों में सामूहिक वंदे मातरम् गायन का आयोजन किया गया। इस दाैरान प्रधानाचार्य श्याम हरी शर्मा, संतोष खिरवार, रामनरेश इंदौलिया, अमरपाल सिंह मुखिया, डॉ. केपी सिंह, लक्ष्मीकांत शुक्ला, छीतरमल, राजकुमार मित्तल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article