फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vande Bharat train launched from Agra Cantt to Varanasi station know time table and route chart

खुशखबरी: यूपी के इस रेल मंडल को चौथी वंदे भारत की सौगात, ताजनगरी से जुड़ेगी धर्मनगरी; जानें सब कुछ

Mon, 16 Sep 2024 04:51 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 16 Sep 2024 04:51 PM IST
सार

यूपी के आगरा रेल मंडल को चौथी वंदे भारत की सौगात मिली। इसके चलने से ताजनगरी से धर्मनगरी वाराणसी जुड़ गई। आगे पढ़ें और जानें टाइम टेबल और रूट चार्ट... 

विज्ञापन
Vande Bharat train launched from Agra Cantt to Varanasi station know time table and route chart
आगरा कैंट-वाराणसी वंदेभारत ट्रेन का शुभारंभ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी आगरा को एक और वंदेभारत सुपरफास्ट का तोहफा मिला है। कैंट स्टेशन से वाराणसी तक वंदेभारत ट्रेन का शुभारंभ सोमवार को 16 सितंबर को गया। इसका शुभारंभ रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने हरी झंडी दिखाकर किया। ताजनगरी से इलाहाबाद हाईकोर्ट और बाबा विश्वनाथ धाम वाराणसी जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। महज सात घंटे में यह आगरा से वाराणसी की यात्रा को पूरा करेगी।

विज्ञापन


बताते चलें कि आगरा रेल मंडल को मिलने वाली यह चौथी वंदे भारत है। ताजनगरी आगरा को धर्मनगरी वारणसी से जोड़ने के लिए रेलवे बोर्ड ने एक वर्ष पूर्व आगरा-वाराणसी वंदे भारत सेमी बुलेट ट्रेन को चलाए जाने की घोषणा की थी। यूं तो इस ट्रेन को पिछली दिवाली पर चलाया जाना था, किंतु किन्ही कारणों से इसका संचालन नहीं हो सका था।

विज्ञापन

अब सोमवार को रेल राज्य मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ कर दिया। ट्रेन संचालन के लिए तीन सितंबर को जारी नोटिफिकेशन में आठ कोच वाली इस ट्रेन के बारे में जानकारी दी गई थी। इसका शुभारंभ हो गया है। रेलवे ने इसके नियमित संचालन का टाइम टेबल जारी कर दिया है। हालांकि इससे पहले जारी नोटिफिकेशन में यह किन स्टेशनों पर रुकेगी, इसका जानकारी दे दी गई थी। 
 
विज्ञापन

लोगों को 160 किमी प्रतिघंटा की स्पीड से दौड़ने वाली एवं हवाई यात्रा का अहसास कराने वाली इस ट्रेन के चलने का लंबे समय से इंतजार था। जो अब खत्म हो गया है। इस ट्रेन का ठहराव टूंडला, कानपुर और प्रयागराज स्टेशनों पर होगा। इससे बड़ी संख्या में यात्रियों को सफर करने में आसानी होगी। 
विज्ञापन

वंदे भारत ट्रेन का शेड्यूल

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार यात्रियों को यह ट्रेन आगरा से सुबह 6 बजे पकड़नी होगी। दोपहर 1 बजे तक वह वाराणसी पहुंच जाएंगे। वाराणसी से यह ट्रेन दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से चलकर रात 10 बजकर 20 मिनट पर आगरा पहुंच जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed