फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vande Bharat ran from Agra Cantt to Banaras know everything including fare of executive and chair car class

इंतजार खत्म: आगरा कैंट से बनारस के लिए दौड़ी वंदेभारत, जानें एक्जिक्यूटिव व चेयरकार क्लास का किराया और सब कुछ

Mon, 23 Sep 2024 07:11 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 23 Sep 2024 07:11 AM IST
सार

आगरा कैंट से बनारस के लिए वंदेभारत एक्सप्रेस दौड़ी। आगे पढ़ें और जानें एक्जिक्यूटिव व चेयरकार क्लास के किराये सहित सब कुछ...

विज्ञापन
Vande Bharat ran from Agra Cantt to Banaras know everything including fare of executive and chair car class
आगरा कैंट-वाराणसी वंदेभारत ट्रेन का शुभारंभ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा कैंट से बनारस के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन सोमवार से शुरू हो गया। कैंट से सुबह 6 बजे चलकर 11:25 बजे बनारस पहुंचेगी। इस तरह 5.25 घंटे में ही यह ट्रेन बनारस पहुंच जाएगी। पहले दिन सीटों की बुकिंग हो चुकी है।

विज्ञापन


गाड़ी संख्या 20176 आगरा कैंट से सुबह 6 बजे चलने के बाद टूंडला, इटावा, कानपुर रुकते हुए प्रयागराज जंक्शन पहुचेगी। यहां प्लेटफार्म नंबर छह पर इसका ठहराव होगा। वापसी में बनारस से 20175 की रवानगी दोपहर 3:20 बजे होगी, जो 4:50 बजे प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर सात पर आएगी। पांच मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन रवाना होकर रात 10.20 बजे आगरा कैंट पहुंच जाएगी।

विज्ञापन

शुक्रवार छोड़कर सप्ताह में छह दिन इसका संचालन होगा। आगरा वंदे भारत में चेयर कार की 478 एवं एग्जीक्यूटिव कार की कुल 52 सीटें हैं। हालांकि, ट्रेन के पहले सफर में रविवार की शाम तक काफी सीटें खाली थीं। आईआरसीटीसी के एप में प्रयागराज से आगरा के लिए इसके चेयर कार में 350 एवं एग्जीक्यूटिव कार में 25 सीटें खाली दर्शाई जा रही थीं। 

विज्ञापन

इसी तरह आगरा से प्रयागराज के लिए ट्रेन में चेयर कार में 310 और एग्जीक्यूटिव क्लास में रविवार की शाम को 26 सीटें रिक्त दिखाई जा रही थीं। बता दें कि वंदे भारत प्रयागराज जंक्शन से होकर गुजरने वाली चौथी वंदे भारत होगी।
 
विज्ञापन

यह रहेगा किराया

एक्जिक्यूटिव- 
  • आगरा से टूंडला 705 रुपये
  • आगरा से इटावा 930 रुपये
  • आगरा से कानपुर सेंट्रल 1575 रुपये
  • आगरा से प्रयागराज 2185
  • आगरा से बनारस 2850 रुपये

चेयरकार क्लास 
  • आगरा से टूंडला 380 रुपये
  • आगरा से इटावा 485 रुपये
  • आगरा से कानपुर सेंट्रल 845 रुपये
  • आगरा से प्रयागराज 1150 रुपये
  • आगरा से बनारस 1570 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed