फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vande Bharat journey: 211 people traveled to Banaras on the first day train reached Prayagraj in 5.25 hours

वंदे भारत की रफ्तार: आगरा से महज 5.25 घंटे में पहुंची प्रयागराज, 211 यात्रियों ने किया पहले दिन सफर

Tue, 24 Sep 2024 02:39 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 24 Sep 2024 02:39 PM IST
सार

वंदे भारत से पहले दिन बनारस के लिए 211 यात्रियों ने सफर किया। ये ट्रेन  महज 5.25 घंटे में प्रयागराज और 7 घंटे में बनारस पहुंची। इस ट्रेन में कुल 603 कोच हैं।
 

विज्ञापन
Vande Bharat journey: 211 people traveled to Banaras on the first day train reached Prayagraj in 5.25 hours
वंदे भारत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा कैंट-बनारस वंदे भारत सुपरफास्ट का संचालन सोमवार से विधिवत शुरू हो गया। आगरा से तीन बड़े महानगरों को जोड़ने वाली वंदे भारत से यात्रा करने के लिए पहले दिन आगरा के लोगों में उत्साह दिखा। यह ट्रेन महज 5.25 घंटे में प्रयागराज और 7 घंटे में बनारस पहुंचा देगी। पहले दिन आगरा कैंट से 211 यात्री सवार हुए।
विज्ञापन





 

आगरा कैंट और वाराणसी के बीच पहली वंदे भारत सुपरफास्ट का वर्चुअल उद्घाटन प्रधानमंत्री ने 13 सितंबर को किया था। आगरा-बनारस वंदे भारत में कुल 603 कोच हैं। इनमें 525 कोच चेयरकार और 78 एग्जिक्यूटिव है। पहले दिन आगरा से 211 यात्रियों की बोर्डिंग हुई, जिसमें एसी चेयरकार में 200 व एग्जीक्यूटिव श्रेणी में 11 यात्रियों ने सफर किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

कमला नगर के दीपक खंडेलवाल ने बताया कि आगरा से कानपुर, प्रयागराज और वाराणसी जैसे तीन महानगरों में आने-जाने के लिए बेहतर सेवा है। आगरा से रोजाना सैकड़ों लोग इलाहाबाद हाईकोर्ट, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के कार्यालय जाते हैं। वाराणसी के लिए ज्यादातर लोग धार्मिक यात्रा के लिए जाते हैं तो वहीं कानपुर औद्योगिक नगरी है। इससे आगरा के जूता कारोबारियों को फायदा पहुंचेगा। डिफेंस काॅलोनी के वीर बहादुर ने बताया कि इस ट्रेन के चलने से बड़ा लाभ मिलेगा।
 
विज्ञापन

तय की गई समय सारिणी

3:20 बजे बनारस                        दोपहर 1:00 बजे
4:50-4:55 प्रयागराज जंक्शन             11:24-11:30

6:57-7:02 कानपुर सेंट्रल             09:15- 09.20
8:17-8.19 इटावा जंक्शन             7:40- 7:42

9:32-9.34 टूंडला जंक्शन             6:48-6:50
10:20 बजे आगरा छावनी              6:00 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed