{"_id":"63f7a7d17731f3b9680d5364","slug":"van-riders-beat-up-the-young-man-mainpuri-news-c-25-1-71025-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: वैन सवारों ने युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: वैन सवारों ने युवक को पीटा
Thu, 23 Feb 2023 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 23 Feb 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
किशनी। गांव नगला मंगद में गाय चरा रहे एक युवक को वैन सवारों ने पीटकर घायल कर दिया। उक्त घटना को लेकर प्रवीन कुमार उर्फ कन्हैया ने तहरीर दी। बताया कि बुधवार की दोपहर वह गोशाल से गोवंश को चरा रहा था। तभी वहां एक वैन आकर रुकी, वैन से उतरे चार लोगों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। हमलावर अंगौछा से अपना चेहरा ढंके हुए थे। जबरिया उसे वैन में डाल कर ले जाने की कोशिश करने लगे। लेकिन इस बीच एक डीसीएम आ गई तो आरोपी भाग निकले। इस दौरान एक आरोपी को उसने पहचान लिया है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।
-- -- -- -- -
फोटो खींचने से रोका तो कर दी पिटाई
किशनी। थाना कुर्रा क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित मायके एक शादी समारोह में आईं थी। उनके साथ दो पुत्रियां व उनकी एक सहेली भी थी। जयमाला कार्यक्रम के दौरान कुछ युवक उनकी पुत्रियों की फोटो और वीडियो बनाने लगे। जब उन्हें रोका तो आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए उसे व पुत्रियों को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन पुलिस के आने पर आरोपी भाग गए। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है। संवाद