फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   vaman, avtar, celebration, vrindavan

व्यक्ति के कल्याण के लिए वामन भगवान ने लिया जन्म

Mon, 31 Aug 2020 12:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
vaman, avtar, celebration, vrindavan
वृंदावन ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में सेवा कुंज स्थित गिरधर दास की हवेली में वामन जयंती का पूज? - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन। विभिन्न ब्राह्मण संगठनों ने रविवार को वामन भगवान जयंती मनाई। कई स्थानों पर कार्यक्रम हुए। ब्राह्मण महासभा ने सेवाकुंज स्थित गिरधर नाथ जी की हवेली में भगवान वामन का पूजन किया। महासभा के संस्थापक पं.सुरेश चंद्र शर्मा ने कहा कि भगवान विष्णु ने जन कल्याण के लिए वामन अवतार लिया था। इसके अलावा विभिन्न मंदिरों में ठाकुर जी ने वामन भगवान के रूप में दर्शन दिए।
विज्ञापन

अध्यक्ष महेश भारद्वाज एवं श्रीहरि सुरेशाचार्य ने कहा कि अगर इस दिन श्रावण नक्षत्र हो तो इस व्रत की महत्ता और भी बढ़ जाती है। श्री राधारमण मंदिर के सेवायत आचार्य पदमनाभ गोस्वामी का पटुका ओढ़ाकर सम्मान किया। पार्षद राजेश पंडित, राजेंद्र द्विवेदी, गिरधर किशोर, राम नारायण ब्रजवासी, संदीप कृष्ण उपस्थित थे। संचालन गोपाल शरण शर्मा ने किया। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने सनातन संस्कार धाम आनंद वाटिका में वैदिक मंत्रों के साथ वामन भगवान का पूजन किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रवक्ता पंडित बिहारीलाल वशिष्ठ ने कहा कि समस्त जनमानस को जोड़ने और व्यक्ति के अंदर देवत्व जगाने का कार्य भगवान वामन ने किया। नगर अध्यक्ष आचार रामविलास चतुर्वेदी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आचार्य अतुल कृष्ण गोस्वामी, उपाध्यक्ष गोकुल चंद गोस्वामी, बालकृष्ण बालो पंडित, उपाध्यक्ष योगेश योगीराज, ब्रजकिशोर पचोरी, मोहित स्वरूप गौतम, पुनीश कौशिक, श्रीकांत बोहरे, जय नारायण शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्राह्मण सेवा संघ के कार्यक्रम में अध्यक्षता करते हुए डॉ. मनोज मोहन शास्त्री ने कहा कि भगवान श्रीवामनदेव का अवतार भी समाजहित के लिए ही हुआ था। संघ के अध्यक्ष आचार्य आनंदवल्लभ गोस्वामी ने उनके संदेश पर चर्चा की। मुख्य अतिथि ब्रज विकास ट्रस्ट के अधिष्ठाता आचार्य श्रीरमाकांत गोस्वामी जी ने कहा कि आज पुन: ब्राह्मण समाज को एकता के सूत्र में बंधकर राष्ट्र सेवा में समर्पित होना चाहिए।

आचार्य पं. श्रीमृदुलकांत शास्त्री, श्रीचंद्रलाल शर्मा, पं. सत्यभान शर्मा, सुरेशचंद्र शास्त्री, श्रीहरि सुरेशाचार्य, अमित भारद्वाज, संजीवकृष्ण ठाकुर, नागेंद्र दत्त गौड़, ब्रह्मचारी श्रीविमल चैतन्य, महंत प्रियाशरण, जगदीश नीलम, रविशंकर बबेले, उदयन शर्मा उपस्थित रहे। संचालन सतीश चंद्र पाराशर ने किया। सत्य सनातन सेवार्थ संस्थान की ओर से आश्रम भागवत पीठ में भागवत जयंती राजा राधाजन्म महोत्सव में वामन जयंती पर भगवान का अभिषेक अर्चना पूजन हुआ। आचार्य मारुति नंदन वागीश महाराज ने वामन भगवान के प्राकट्य रहस्य को स्पष्ट किया। युवराज श्री धराचार्य ,डॉ आनंद चैतन्य सुनील अग्रवाल आदि ने वामन भगवान का पूजन अर्चन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed