फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Valentine week start from wednesday

Valentine Day: गुलाब के जरिए महकेगी मोहब्बत की खुशबू, ऐसी है रोज-डे की तैयारी

Tue, 06 Feb 2018 11:09 PM IST
अमित उपाध्याय, अमर उजाला आगरा
अमित उपाध्याय, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 06 Feb 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
Valentine week start from wednesday
demo pic - फोटो : अमर उजाला
फूल तुम्हें भेजा है खत में, फूल नहीं मेरा दिल है...प्यार के इजहार के पर्व वेलेंटाइन पर कुछ इसी गीत की पंक्तियों की तरह कपल्स जज्बातों को अपने-अपने अंदाज में बयां करेंगे। 
विज्ञापन


बुधवार से वेलेंटाइन वीक का आगाज रोज डे के साथ हो रहा है। पहला दिन रोज डे का है तो गुलाबी मौसम में इस दिन युवा गुलाब के फूलों से अपने प्यार की कहानी को महकाएंगे। 
विज्ञापन


फरवरी के खूबसूरत महीने में फिजा में मोहब्बत के रंग घोलने के लिए बेकरार दिलों की ख्वाहिशें पूरी होने का सप्ताह शुरू हो गया है। दुनियाभर में इस सप्ताह को न सिर्फ युवा बल्कि हर उम्र के लोग अपने अंदाज में मनाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले कुछ सालों से भारत में भी वेलेंटाइन वीक को मनाने का प्रचलन बढ़ गया है। लोग एक दूसरे को गुलाब, टैडी, ग्रीटिंग कार्ड, गिफ्ट आदि देकर अपनी खुशियों का इजहार कर सप्ताह को यादगार बनाएंगे। 

वहीं दूसरी ओ युवाओं ने उपहार खरीदना शुरू कर दिए हैं। बाजार भी प्रीत के रंग में रंग गया है। कुछ लोग अपने होने वाले जीवन साथी के लिए भी उपहार खरीद रहे हैं। ग्रीटिंग कार्ड भी खूब बिक रहे हैं। 

गिफ्ट गैलरीज पर थीम सीरीज के बने लव मेसेज, बॉटल्स, टेडी, वाइन ग्लास, फैदर और क्रिस्टल रोज युवाओं को अपनी ओर लुभा रहे हैं। इस बार फोटो फ्रेम विद मिरर और लव मेसेज किट पहली पसंद बन रहा है। 

जिससे वह अपने प्यार का इजहार अलग अंदाज में कर सकेंगे। वेलेंटाइन गिफ्ट की बात करें, तो मैजिक पिलो ( जादुई तकिया) पल-पल आपके प्यार का अलग अहसास कराएगा।

वेलेंटाइन वीक 
07 फरवरी - रोज डे
08 फरवरी - प्रपोज डे 
09 फरवरी - चॉकलेट डे
10 फरवरी - टैडी डे
11 फरवरी - प्रॉमिस डे
12 फरवरी - हग डे
13 फरवरी - किस डे
14 फरवरी- वेलेंटाइन डे 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed