{"_id":"66f7dfa6d34d408e11038faa","slug":"vaishya-society-gave-economic-strength-to-the-society-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-124708-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: वैश्य समाज ने समाज को आर्थिक मजबूती दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: वैश्य समाज ने समाज को आर्थिक मजबूती दी
Sat, 28 Sep 2024 04:21 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 28 Sep 2024 04:21 PM IST
विज्ञापन
वैश्य समाज ने समाज को आर्थिक मजबूती दी
- पर्यटन मंत्री ने त्रैमासिक पत्रिका का विमोचन किया
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की त्रैमासिक पत्रिका वैश्य दर्पण का शनिवार को पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने विमोचन किया। पत्रिका में नगर के भामाशाह चौक पर स्थापित दानवीर भामाशाह की प्रतिमा को मुख्य पृष्ठ पर स्थान दिया गया है।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने कहा कि वैश्य समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है। समाज को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करने में वैश्य व्यापारियों ने अहम भूमिका निभाई है। दानवीर भामाशाह ने राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व न्योछाबर कर दिया था। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता ने बताया कि वैश्य दर्पण पत्रिका के प्रथम अंक को दानवीर भामाशाह को समर्पित किया गया है। पत्रिका में दानवीर राष्ट्रभक्त भामाशाह का प्रेरणादायी जीवनवृत दिया गया है।
उन्होंने बताया कि पत्रिका में 516 विवाह योग्य युवकों व 500 विवाह योग्य युवतियों का पूर्ण विवरण दिया गया है। पारिवारिक दृष्टि से पत्रिका महत्वपूर्ण है। पत्रिका में प्रदेश के विभिन्न जनपदों में होने वाले कार्यक्रमों का विवरण फोटो सहित उपलब्ध है। भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, सुरेशचंद्र बंसल बीनू, अशोक गुप्ता पप्पू, केके गुप्ता, घनश्यामदास गुप्ता, हर्ष गुप्ता, सभासद मोहित गुप्ता मोनू, अमित गुप्ता, सौरभ गुप्ता, अंकित गुप्ता प्रधान, राजू गुप्ता आढ़ती मौजूद रहे।