{"_id":"61a3baf6986cc3753a14a85e","slug":"vaishya-rajnitik-adhikar-rath-yatra-will-start-from-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: मैनपुरी से शुरू होगी वैश्य राजनीतिक अधिकार रथ यात्रा, 12 दिसंबर को वैश्य महाकुंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: मैनपुरी से शुरू होगी वैश्य राजनीतिक अधिकार रथ यात्रा, 12 दिसंबर को वैश्य महाकुंभ
Sun, 28 Nov 2021 10:53 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 28 Nov 2021 10:53 PM IST
सार
वैश्य एकता परिरषद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव विनय अग्रवाल ने कहा कि 12 दिसंबर को एमडी जैन इंटर कॉलेज में वैश्य महाकुंभ में राजनीतिक दलों से वैश्य बाहुल्य सीटों पर वैश्य प्रत्याशियों को सीट देने की मांग मुखर होगी।
विज्ञापन
वैश्य एकता परिषद के पदाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी चुनावों में वैश्यों की सीटों में भागीदारी को लेकर पांच दिसंबर को मैनपुरी से 40 दिवसीय वैश्य राजनीतिक अधिकार रथ यात्रा-2022 की शुरुआत होगी। वैश्य एकता परिषद के राष्ठ्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता के निर्देशन में रथ यात्रा 12 दिसंबर को आगरा पहुंचेगी।
विज्ञापन
रविवार को यह जानकारी आगरा के संजय प्लेस स्थित पुनीत वृंदावन में वैश्य एकता परिरषद के कैंप कार्यालय के उद्घाटन पर परिषद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव विनय अग्रवाल और संयोजक मुरारी प्रसाद अग्रवाल ने दी। उन्होंने कहा कि 12 दिसंबर को एमडी जैन इंटर कॉलेज में वैश्य महाकुंभ में राजनीतिक दलों से वैश्य बाहुल्य सीटों पर वैश्य प्रत्याशियों को सीट देने की मांग मुखर होगी।
विज्ञापन
...तो निर्दलीय प्रत्याशी उतरेगा
उन्होंने कहा कि अगर राजनीतिक दलों ने वैश्य प्रत्याशियों की अनदेखी की, तो प्रत्याशी निर्दलीय मैदान में उतरेगा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद अग्रवाल और राष्ट्रीय महासचिव सतीश गुप्ता ने कहा कि आगरा में वैश्य समाज का प्रतिशत ज्यादा होने के कारण समाज के प्रत्याशियों को कम से कम चार विधानसभा सीटों पर राजनीतिक दलों को प्रत्याशी बनाना चाहिए।
विज्ञापन
इससे पहले पुनीत वृंदावन स्थित कार्यालय कैंप का उद्घाटन खेरागढ़ के विधयाक महेश गोयल और कामता प्रसाद अग्रवाल ने किया दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान अशोक अग्रवाल, विनय अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, सतीश गुप्ता, संजय अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, प्रवीन अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, कुलवंत मित्तल, , शालिनी गुप्ता, कौशल अग्रवाल, दीपक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।