फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vaccine villagers are being made brand ambassadors

टीका लगवाने वाले ग्रामीण बनाए जा रहे ब्रांड एंबेसडर

Tue, 18 May 2021 10:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
Vaccine villagers are being made brand ambassadors
कासगंज। टीकाकरण कराकर खुद की सेहत क प्रति गंभीर बने ग्रामीण अब औरों की सेहत के लिए काम करेंगे। प्रशासन टीका लगवाने वाले ग्रामीणों को ब्रांड एंबेसडर बना रहा है। ऐसे गांव जहां ग्राम प्रधान अब तक टीका लगवा चुके हैं। उन प्रधानों के नेतृत्व में 7 लोगों की समिति बनाई जाएगी। जो ग्रामीणों को बताएगी कि वे टीका लगवाकर सुरक्षित हैं। इसलिए टीका लगवाएं।
विज्ञापन

ग्रामीणों को ब्रांड एंबेसडर बनाने का प्रशासन का उद्देश्य है कि ग्रामीण लोगों को टीके के लिए जागरूक करेंगे। जो ग्रामीण दोनों टीके लगवा चुके हैं वे ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाते हुए अन्य ग्रामीणों को बताएंगे कि भ्रम में न पड़ें और टीका अवश्य लगवाएं। क्योंकि कुछ लोगों में इस तरह का भ्रम है। प्रशासन इस बात का दावा कर रहा है कि टीका कारगर है। इसलिए अवश्य लगवाएं और कोरोना संक्रमण से स्वयं बचें और परिवार को भी बचाएं। प्रशासनिक अफसर गांव-गांव पहुंच रहे हैं। ब्रांड एंबेसडर ग्रामीणों को प्रमाण के रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं। तहसीलदार अजय कुमार ने गांव महमूदपुर पुख्ता में 7 लोगों को ब्रांड एंबेसडर बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed