{"_id":"602426228ebc3ee975200487","slug":"vaccination-will-be-heli-in-13-centers-in-mainpuri-mainpuri-news-agr4800272193","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज जिले के 13 केंद्रों पर होगा टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज जिले के 13 केंद्रों पर होगा टीकाकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कोरोना महामारी से निजात के लिए जिले में लगातार टीकाकरण कराया जा रहा है। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को जिले में फिर से टीकाकरण कराया जाएगा। इसके लिए सीएमओ ने सभी अधीनस्थों को निर्देश जारी किए हैं।
सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिले के 13 केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग के छूटे हुए लोगों का टीकाकरण कराया जाएगा। शुक्रवार को जिले के चार केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग के लोगों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों का टीकाकरण होगा। सभी केंद्रों के लिए एक-एक नोडल अधिकारी नामित किया गया है। नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने केंद्र पर दिए गए लक्ष्य के अनुसार टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें। कम संख्या रहने पर नोडल अधिकारी जिम्मेदार होंगे।
सभी केंद्रों पर भेजी गई वैक्सीन
बृहस्पतिवार और शुक्रवार के टीकाकरण के लिए बुधवार को सभी केंद्रों पर वैक्सीन भेज दी गई। वैक्सीन को सुरक्षित रखवाया गया है। केंद्र पर लगे कर्मचारियों को समय से पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
करीमगंज में एक साल का बच्चा निकला कोरोना संक्रमित
मैनपुरी। कुरावली क्षेत्र के गांव करीमगंज में बुधवार को एक साल का बच्चा कोरोना संक्रमित निकला। उसे होम आइसोलेट किया गया है। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3831 पहुंच गई है। जिले में अब तक कोरोना संक्रमण से 74 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 3737 लोग ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में 20 का उपचार चल रहा है।