फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   vaccination of 15 to 17 age group will start on monday in agra

आगरा: आज से 15-17 वर्ष की उम्र वालों का टीकाकरण, 31 बूथों पर लगाया जाएगा टीका

Mon, 03 Jan 2022 12:14 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 03 Jan 2022 12:14 AM IST
सार

टीकाकरण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की बाध्यता भी समाप्त कर दी है। बूथ पर जाकर भी पंजीकरण कराते हुए टीका लगाया जा सकेगा। 

विज्ञापन
vaccination of 15 to 17 age group will start on monday in agra
आगरा में टीकाकरण: वैक्सीन लगवाती युवती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जनपद में टीकाकरण के चौथे चरण में 15 से 17 वर्ष की उम्र वालों का टीकाकरण सोमवार से 31 बूथों पर होगा। ऑनलाइन के अलावा मौके पर भी पंजीकरण कर टीका लगाया जाएगा। संबंधित स्कूल की अंकतालिका या आधार कार्ड संख्या से पंजीकरण कराया जा सकता है। 

विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि 15 से 17 साल के करीब 3.25 लाख किशोर हैं। तेजी से टीकाकरण हो, इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण की बाध्यता भी समाप्त कर दी है। बूथ पर जाकर भी पंजीकरण कराते हुए टीका लगाया जा सकेगा। 
विज्ञापन

कोवॉक्सिन का टीका लगेगा
सीएमओ ने बताया कि किशोरों को कोवॉक्सिन का टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण सुबह 10 से चार बजे तक चलेगा। देहात में 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टीका लगाया जाएगा। शहर में 13 बूथ बनाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में इन स्वास्थ्य केंद्रों पर बनाए गए हैं बूथ 
जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि 15 से 17 साल के किशोरों के लिए अलग से बूथ बनाए गए हैं। इनमें एसएन मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, विभव नगर, बुंदू कटरा, मोती महल, जीवनीमंडी, सिकंदरा, जगदीशपुरा, ईएसआई हॉस्पिटल, शाहगंज प्रथम, रेलवे अस्पताल, आर्मी स्टेशन और इंडियन एयरफोर्स हैं। 

18 साल से अधिक उम्र के 96.3 फीसदी लोगों को लग चुका है टीका
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीका लगवाने में शहरी लोग सबसे आगे हैं। 18 साल से अधिक उम्र के 96.3 फीसदी लोग टीके का पहला डोज लगवा चुके हैं। टीकाकरण में देहात पिछड़ गया है। यहां 78.9 प्रतिशत लोगों ने ही टीके का पहला डोज लगवाया है। 

10 जनवरी से इन्हें लगेगी बूस्टर डोज 
आगरा में स्वास्थ्य कर्मी, फ्रंट लाइन वर्कर और 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को तीसरी खुराक (बूस्टर डोज) 10 जनवरी से लगाई जाएगी। दूसरी खुराक से नौ महीने का अंतराल जरूरी होगा। जैसे ही नौ महीने का समय पूरा होगा उनके मोबाइल पर मैसेज आएगा। बिना पंजीकरण उनका टीकाकरण होगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed