फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Uzbekistan's Deputy Foreign Minister Furkat Siddikov visits Taj mahal Agra

ताजमहल का दीदार: उज्बेकिस्तान के उप विदेश मंत्री बोले- जैसा सुना था, उससे कहीं ज्यादा सुंदर लगा आगरा

Fri, 13 May 2022 03:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 13 May 2022 03:11 PM IST
सार

उज्बेकिस्तान के उप विदेश मंत्री फुरकत सिदिकोव ने ताजनगरी आगरा का भ्रमण किया। वे बोले कि आगरा से व्यापार की अपार संभावनाएं हैं। आगरा के बारे में जैसा सुना था, उससे कहीं ज्यादा सुंदर लगा।
 

विज्ञापन
Uzbekistan's Deputy Foreign Minister Furkat Siddikov visits Taj mahal Agra
उज्बेकिस्तान का प्रतिनिधिमंडल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्बेकिस्तान के उप विदेश मंत्री फुरकत सिदिकोव ने ताजनगरी का भ्रमण करने के बाद कहा जैसा आगरा शहर के बारे में सुना था, उससे कहीं ज्यादा सुंदर नजर आया। ताजमहल पर भी काफी विकास हुआ है। बृहस्पतिवार को मेहमानों को स्मार्ट सिटी के इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सिस्टम की कार्यप्रणाली बताई गई। साथ ही शहर के विकास के बारे में वीडियो प्रेजेंटेशन भी हुआ। 

विज्ञापन


ताजमहल का भ्रमण करने के बाद उज्बेकिस्तान का प्रतिनिधिमंडल नगर निगम पहुंचा। महापौर नवीन जैन ने अगवानी की। स्मार्ट सिटी के जीएम आनंद मेनन ने उन्हें कमांड कंट्रोल सेंटर में ले जाकर बताया कि सेंटर से पूरे शहर पर नजर रखी जाती है। साथ ही आपातकालीन स्थिति में संबंधित विभाग को सूचना देकर अग्रिम कार्रवाई की जाती है। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल को स्मार्ट सिटी ऑफिस के सभागार में ले जाया गया। यहां शहर के प्रमुख व्यापारिक एवं पर्यटन क्षेत्र से जुड़े कारोबारी मौजूद थे। 

विज्ञापन

उज्बेकिस्तान सरकार ने बताए सरल नियम 

प्रतिनिधिमंडल को आगरा स्मार्ट सिटी की ओर से शहर के विकास और यहां के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हो रहे प्रयासों की जानकारी दी। इसके बाद उज्बेकिस्तान के प्रतिनिधिमंडल ने वीडियो प्रेजेंटेशन के माध्यम से दिखाया कि पर्यटन और बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए उज्बेकिस्तान सरकार ने बहुत ही सरल नियम बनाए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार को बढ़ावा देने पर हुई चर्चा

बैठक में व्यवसायियों ने आगरा और उज्बेकिस्तान के बीच पर्यटन और व्यापार में संभावनाओं को लेकर चर्चा की। इनमें लेदर, जरदोजी, मार्बल इत्यादि व्यापार को उज्बेकिस्तान में बढ़ावा देने की बात रखी। इसी तरह उज्बेकिस्तान से भी लोग यहां आकर अच्छे व्यापार की संभावना तलाशने को लेकर चर्चा हुई। चैंबर के अध्यक्ष शलभ शर्मा, मनीष अग्रवाल, फेडरेशन ऑफ कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष राजेश गोयल, लघु उद्योग भारती, आगरा के अध्यक्ष भुवेश अग्रवाल, टाइटल एशिया के सीईओ विनय शर्मा, मैक्सिको इंडियन ट्रैवल लाइफ की सीईओ कारमेन मोर्गन, होटल पीएल पैलेस के जीएम धीरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

अच्छा रहा अनुभव 

महापौर नवीन जैन ने बताया कि उज्बेकिस्तान से आए प्रतिनिधिमंडल का आगरा दौरे का अनुभव बहुत अच्छा रहा। बहुत जल्द उज्बेकिस्तान और उत्तर प्रदेश के बीच परस्पर पर्यटन एवं व्यापार की संभावनाओं को लेकर न केवल चर्चा होगी बल्कि उस पर अमल करने का काम भी किया जाएगा।

मिलती जुलती है पृष्ठभूमि

उप विदेश मंत्री फुरकत सिदिकोव ने कहा कि आगरा और उज्बेकिस्तान की संस्कृति और व्यापारिक पृष्ठभूमि काफी मिलती-जुलती है। आगरा में हैंडीक्राफ्ट, जरदोजी और मार्बल जैसे कई व्यापार हैं, जिन्हें हम अपने देश में बढ़ावा देना चाहते हैं। शहर काफी विकसित और सुंदर है। 

प्रतिनिधिमंडल में यह रहे शामिल

राजदूत उज्बेकिस्तान दिलशोद अख्तोव, कॉर्पोरेशन डिपार्टमेंट के प्रमुख जोसवेक सैदमोदेव, डिप्टी हैड कार्पोरेशन डिपार्टमेंट से सिरोज अजीजोव, काउंसलर एंबेसी उज्बेकिस्तान अजीज वारातोव, प्रथम सचिव एंबेसी उज्बेकिस्तान अजामजोन मानसोर्व शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed