फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Uttar Pradesh dominates National Diamond Ball Championship, emerges as champion.

Agra News: राष्ट्रीय डायमंड बॉल प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का दबदबा, बना चैंपियन

Tue, 23 Jun 2026 02:20 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh dominates National Diamond Ball Championship, emerges as champion.
डायमंड बॉल प्रतियोगिता
फतेहपुर सीकरी (आगरा)। कराही के खेल मैदान पर आयोजित तीन दिवसीय प्रथम सीनियर राष्ट्रीय डायमंड बॉल प्रतियोगिता 2026-27 का सोमवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता के पुरुष और महिला वर्ग में उत्तर प्रदेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। मिश्रित वर्ग में उत्तराखंड की टीम ने खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

समापन समारोह के मुख्य अतिथि वर्ल्ड डायमंड बॉल गेम के संस्थापक राजीव सोई रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्रबंधक एवं डायमंड बॉल उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष सरपंच विश्वेंद्र कुमार शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में शिशु चौधरी एवं अमिताभ गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने मध्य प्रदेश को पराजित कर राष्ट्रीय खिताब अपने नाम किया, जबकि मध्य प्रदेश उपविजेता रहा।
महिला वर्ग के फाइनल में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें उत्तर प्रदेश ने जीत दर्ज कर चैंपियनशिप अपने नाम की। उत्तराखंड उपविजेता रहा, जबकि नॉर्थ उत्तर प्रदेश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिश्रित वर्ग के फाइनल में उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। कड़े संघर्ष के बाद उत्तराखंड ने जीत दर्ज कर राष्ट्रीय चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। उत्तर प्रदेश उपविजेता और नॉर्थ उत्तर प्रदेश द्वितीय उपविजेता रहा।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर राष्ट्रीय निर्णायकों आंचल शिखा, आरती, आदिवा सिद्दीकी, नाजिया जावेद, गौरव, गुलशन कुमार, किशन चौधरी, तरुण चतुर्वेदी और योगेश थापा सहित विभिन्न राज्यों के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन चौधरी एमडी. अहमद खान ने किया। इस अवसर पर विश्वेंद्र कुमार शर्मा, अंशुमान, केपी. सिंह यादव, संजय नेहरू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed