फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   uttar pradesh agra coronavirus updates seven person have tests negative

लड़ेंगे कोरोना से: आगरा के लिए राहत की खबर, आठ मरीजों में से सात हुए ठीक

Sat, 21 Mar 2020 12:44 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 21 Mar 2020 12:44 AM IST
सार

आगरा में कोरोना से संक्रमित हुए आठ लोगों में सात हुए ठीक
इटली से लौटी युवती के बाद अब तक नहीं आया नया मामला 

विज्ञापन
uttar pradesh agra coronavirus updates seven person have tests negative
जिला अस्पताल में बना आइसोलेशन वार्ड - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आगरा के लिए राहत की खबर है। शुक्रवार को आगरा में 21 और लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जांच के ये नमूने कल भेजे गए थे। आगरा में पिछले सात दिन में कोई भी नया केस नहीं आने से राहत की सांस स्वास्थ्य विभाग ने ली है। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि जिन लोगों के नमूने नेगेटिव आए हैं उन्हें घर में ही एकांतवास के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


शहर में अब सिर्फ रेलवे अधिकारी की बेटी कोरोना वायरस (Covid-19) से संक्रमित है। उसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस युवती के बाद से शहर में अब तक कोरोना का कोई नया केस नहीं आया है।  
विज्ञापन


जूता कारोबारी, उनकी पत्नी, दो बेटों, पुत्र वधू में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। उनकी मां को भी तेज बुखार था। इस कारण उन्हें भी दिल्ली भेजा गया था उपचार के लिए। बाद में कंपनी के एक कर्मचारी और उसकी पत्नी में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इस तरह सात मरीज हो गए। ये सभी स्वस्थ हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस के आठ संक्रमित मामलों में से सात की रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि ये सभी फिलहाल घर पर ही एकांतवास (क्वारंटाइन) में रहेंगे। उधर, विदेश से लौटी संक्रमित युवती का उपचार चल रहा है। इसकी हालत में सुधार हो रहा है।   

 

इटली से लौटी युवती का चल रहा इलाज

इधर, कोरोना वायरस की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने बुधवार को जो आठ नमूने लिए थे, उनकी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। बृहस्पतिवार को 21 और नमूने लिए गए। आठ लोगों को एहतियात के तौर पर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। इसमें सात लोग एक ही परिवार से हैं, जो संयुक्त अरब अमीरात से लौटे हैं।  

जिला अस्पताल में जुकाम खांसी के मरीजों के लिए अलग से काउंटर बना दिया गया है। यहां 400 से अधिक लोगों की जांच हो चुकी है। जनपद में अब तक 421 नमूने लिए जा चुके हैं। इनमें से आठ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जिनमें से सात स्वस्थ हो चुके हैं।

राहत की बात यह भी है कि पिछले सात दिन में एक भी नया मरीज नहीं मिला है। आखिरी पॉजिटिव केस बंगलूरू से आई युवती का है। उसका उपचार चल रहा है। वो पति के साथ विदेश से हनीमून मनाकर मायके आई थी।

मलेशिया से आया परिवार को एकांतवास में रखा गया

एत्माद्दौला क्षेत्र में मलेशिया से आए एक परिवार के बारे में स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई कि वे लोग जांच नहीं कराना चाहते हैं। इस कारण घर से चले गए हैं। रैपिड एक्शन टीम ने इस परिवार की जांच कराई। डीएम ने बताया कि इसके बाद इन्हें क्वारनटाइन में रखा गया है। उधर, लोग ऐसे हर व्यक्ति की सूचना हेल्पलाइन नंबर और कंट्रोल रूम पर दे रहे हैं जो विदेश से आए हैं।

1222 लोगों की निगरानी की जा रही

कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के संपर्क में आने वालों और आसपास रहने वाले 1222 लोगों की घर पर ही निगरानी की जा रही है। जिलाधिकारी के मुताबिक एहतियात के तौर पर इनको बाहर से जाने से मना किया गया है। 14 दिनों तक घर में ही रहने की सलाह दी गई है।  

हौंसला रखा ... ठीक हो गए

जूता कारोबारी के परिवार के नजदीकी लोगों ने स्वस्थ होकर लौटने वालों से बात की। उन्होंने बताया कि पूरे परिवार को शुरु में डर लगा था लेकिन डॉक्टरों ने काउंसलिंग की तो हिम्मत बन गई। डॉक्टरों ने जो गाइड लाइन दी, उसका पालन किया। कोरोना से उपचार में दवाइयों केबराबर ही रोल आत्मविश्वास का है। हमने यही किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed