फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UTR will reveal secret Who made obscene photos of BJP Mahila Morcha official viral

Agra: भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी के अश्लील फोटो किसने किए वायरल, यूटीआर से खुलेगा राज

Mon, 10 Jun 2024 09:32 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 10 Jun 2024 09:32 AM IST
सार

भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी के अश्लील फोटो और वीडियो किसने वायरल किए, इस मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस को महिला पदाधिकारी की कॉल रिकॉर्डिंग करने वाले की भी तलाश है।

 

विज्ञापन
UTR will reveal secret Who made obscene photos of BJP Mahila Morcha official viral
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में भाजपा की महिला नेताओं ने महिला मोर्चा पदाधिकारी के अश्लील फोटो, वीडियो वायरल मामले की जांच में साइबर क्राइम टीम की मदद ली जाएगी। आरोपी भाजपा नेत्रियों व युवक के मोबाइल का पुलिस ने यूटीआर (यूनिक ट्रांजिक्शन रिफरेंस) मांगा है। जिसके आधार पर आरोपियों के मोाबाइल से डेटा रिकवर किया जाएगा।
विज्ञापन


सिकंदरा क्षेत्र में रहने वाली भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी ने दीनदयाल मंडल से महिला पदाधिकारी व एक पूर्व मंडल पदाधिकारी और संजय कुमार गुजर उर्फ रोहित के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। जिस महिला पदाधिकारी के बाथरूम के फोटो, वीडियो व कॉल रिकॉर्डिंग वायरल है, उसका आरोप है कि राजनीतिक प्रतिद्वंदिता में भाजपा महिला मोर्चा की दीनदयाल मंडल की पदाधिकारी ने एक पूर्व महिला पदाधिकारी और आरोपी युवक के साथ मिलकर बदनाम करने की साजिश रची। महिला मोर्चा पदाधिकारी तीन साल पहले आरोपी युवक के संपर्क में आई थी। नजदीकियां बढ़ने पर न्यूड वीडियो कॉल शुरू हो गई। आरोपी ने वीडियो कॉल की रिकार्डिंग व स्क्रीन शॉट बना लिए। जिन्हें भाजपा नेत्रियों के इशारे पर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक सिकंदरा नीरज शर्मा ने बताया कि साइबर क्राइम टीम की मदद से यूटीआर निकलवाया है। सोमवार को यूटीआर की रिपोर्ट आने के बाद डेटा रिकवरी की जाएगी। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। उधर, रविवार को भाजपा महिला मोर्चा से लेकर अनुसांगिक संगठनों में महिला पदाधिकारी के फोटो व वीडियो को लेकर दिनभर चर्चाएं होती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed