फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UTA officials reached the Collectorate to submit a memorandum.

Agra News: समायोजन सूची में विसंगतियों पर यूटा ने जताया विरोध

Sat, 16 May 2026 02:46 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
UTA officials reached the Collectorate to submit a memorandum.
समायोजन सूची में विसंगतियों पर यूटा ने जताया विरोध
आगरा। बेसिक शिक्षा विभाग की समायोजन सूची में विसंगतियों को लेकर यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल संशोधन की मांग की।संगठन ने हेड शिक्षकों को सरप्लस दिखाने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि इससे विद्यालयों का संचालन प्रभावित होगा।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी नगर एवं ग्रामीण शिक्षकों की समायोजन सूची पर यूटा ने गंभीर नाराजगी जताई है। जिलाध्यक्ष केके शर्मा और जिला महामंत्री राजीव वर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार को प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी मनीष बंसल से मुलाकात कर सूची में मौजूद त्रुटियों की जानकारी दी।
विज्ञापन

संगठन ने बताया कि बड़ी संख्या में प्रधानाध्यापकों को अधिक दिखाया गया है, जबकि नगर क्षेत्र के करीब 135 विद्यालयों में केवल एक-एक हेड शिक्षक ही कार्यरत हैं और सहायक शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में हेड शिक्षकों को हटाने से विद्यालय बंद होने जैसी स्थिति बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने मामले का संज्ञान लेते हुए ज्ञापन बीएसए को कार्रवाई के लिए भेज दिया। ज्ञापन देने वालों में निधि वर्मा, ज्योति माहेश्वरी, निधि श्रीवास्तव, मो. आसिफ कुरेशी, पंकज उपाध्याय, कीर्ति दुबे, राजवीर सिंह समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed