फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Use of silver cyanide to enhance shine in silver factories is killing artisans Two died due to gas in Agra

गैस रिसाव से दो की मौत: चांदी की चमक बढ़ाने को सिल्वर साइनाइड का उपयोग बन रहा जानलेवा, सुरक्षा के इंतजाम फेल

Wed, 21 Feb 2024 02:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 21 Feb 2024 02:00 PM IST
सार

गैस रिसाव से दो की मौत के मामले की पुलिस जांच कर रही है। चांदी की चमक बढ़ाने को सिल्वर साइनाइड का उपयोग जानलेवा बन रहा है। कारखानों में सुरक्षा के इंतजाम फेल रहते हैं। 

विज्ञापन
Use of silver cyanide to enhance shine in silver factories is killing artisans Two died due to gas in Agra
नमक की मंडी में हादसे के बाद एकत्र भीड़ व मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार की रात नमक की मंडी बाजार में चांदी पालिश के प्लांट में काम करने वाले रवि और आकाश की जान यूं ही नहीं गई। घातक केमिकल का इस्तेमाल जानलेवा बना। हादसे के बाद पुलिस ने प्लांट में जांच की। पुलिस को केमिकल से भरी कट्टियां मिलीं। इनको कब्जे में लिया गया है। मार्केट के दुकानदारों ने पुलिस को बताया कि चांदी की चमक बढ़ाने के लिए प्लांट संचालक सिल्वर साइनाइड का प्रयोग करते हैं। हादसे के पीछे भी इसी केमिकल को ही माना जा रहा है।

विज्ञापन


तंग गलियों में चांदी पॉलिश के दर्जनों प्लांट हैं। जिस प्लांट में हादसा हुआ, वह आठ फुट के कमरे में बना हुआ है। इसमें सिर्फ एक खिड़की है, उसमें एग्जॉस्ट लगा हुआ है। इसके अलावा गैस बाहर निकलने का कोई इंतजाम नहीं था। जिस समय पुलिस पहुंची एग्जॉस्ट बंद था। एसीपी एत्मादपुर डॉ. सुकन्या शर्मा ने बताया कि मृतकों के मुंह और नाक सफेद पड़े हुए थे। ऐसा लग रहा था कि सांस के साथ केमिकल भी अधिक मात्रा में चला गया।

विज्ञापन

केमिकल रिएक्शन से बन गई गैस

प्लांट में एक वाईब्रेटर रखा हुआ था। कुछ केमिकल भी रखा हुआ मिला है। मार्केट के दुकानदारों ने बताया कि चांदी पॉलिश के लिए कई केमिकल प्रयोग किए जाते हैं। इनमें सिल्वर साइनाइड का प्रयोग अधिक होता है। इसके अलावा चांदी साफ करने के लिए एसिटिक एसिड और डिस्टिल वाटर का प्रयोग भी होता है। कारीगर वाईब्रेटर में केमिकल मिला रहे थे। तभी केमिकल फैल गया। यह नाली से बाहर निकलने के बजाय फर्श से दुकान के अंदर रखे अन्य केमिकल से मिल गया। केमिकल रिएक्शन से गैस बन गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्लांट संचालक से होगी पूछताछ

इससे कारीगर दम घुटने की वजह से गिर पड़े। उन्हें संभलने तक का मौका नहीं मिला। संचालक भी आया, लेकिन वो भी गिर पड़ा। सिल्वर साइनाइड घातक होता है। इसका इस्तेमाल कैसे किया जा रहा था? इसकी जांच की जा रही है। शवों का पोस्टमार्टम पैनल से कराया जा रहा है। फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी बुलाया गया है। प्लांट संचालक से पूछताछ होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed