फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   urban and housing secretary inspection of development works in vrindavan

वृंदावन में तीन माह के अंदर पूरे होंगे हेरिटेज सिटी योजना के काम: दुर्गाशंकर

Sun, 09 Jun 2019 03:25 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 09 Jun 2019 03:25 PM IST
विज्ञापन
urban and housing secretary inspection of development works in vrindavan
ह्रदय योजना के कार्यों का जायजा लेते केंद्रीय सचिव दुर्गाशंकर मिश्र - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन में पिछले तीन साल से क्रियान्वित हो रही हेरिटेज सिटी योजना को अब आगामी तीन माह में पूरा करना होगा। इसके निर्देश केंद्रीय शहरी विकास सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने मथुरा वृंदावन में योजना अंतर्गत विभिन्न प्रोजेक्टों के निरीक्षण के दौरान दिए। 
विज्ञापन


केंद्रीय शहरी विकास सचिव ने शनिवार को पहले वृंदावन फिर मथुरा में हृदय योजना में चल रहे कार्यों का जायजा लिया। वृंदावन परिक्रमा मार्ग में खोदाई के दौरान सामने आए कोयलिया घाट, करौली घाट, नाभा घाट और विहार घाट को देखा। 
विज्ञापन


योजना के तहत प्रस्तावित पार्क के बजाए प्राचीन घाटों को और भव्यता प्रदान करने को कहा। परिक्रमा मार्ग के सीसीटीवी कैमरे, कोतवाली में कंट्रोल रूम को भी देखा। इस कार्य को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बांकेबिहारी मंदिर में किए दर्शन

द ब्रज फाउंडेशन के अध्यक्ष विनीत नारायण ने केंद्रीय सचिव को रामताल, ब्रह्मकुंड, जय कुंड दिखाया। रामताल में गांव के नाले के पानी को रोकने के निर्देश दिए। इससे पूर्व उन्होंने ठॉ. बांकेबिहारी मंदिर और टटिया स्थान में दर्शन किए। 

यहां से उन्होंने पोतरा कुंड पहुंचकर साउंड एवं लाइट सिस्टम का निरीक्षण किया और श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन किए। इसके बाद बंगाली घाट और विश्राम घाट पहुंचकर वहां पर टीन शेड तथा अन्य कार्यों का निरीक्षण किया। 

इसके बाद दुर्गाशंकर मिश्र द्वारिकाधीश मंदिर पहुंचे। यहां पर तीर्थ पुरोहित समाज तथा पार्षदगण रामदास चतुर्वेदी आदि ने पत्र सौंपा तथा कार्यों में हो रही लापरवाही और उदासीनता पर आक्रोश व्यक्त किया। 

सचिव ने इसके बाद कृष्णापुरी तिराहे को सौंदर्यीकरण का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त समीर वर्मा, अपर नगर आयुक्त सतेंद्र तिवारी, जलनिगम परियोजना अभियंता आरपी यादव, ब्रज फाउंडेशन के पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed