{"_id":"61802e68ae95a479f34d9c9f","slug":"upsrtc-buses-run-at-delhi-kanpur-lucknow-route-during-diwali-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचोत्सव के लिए परिवहन विभाग तैयार: आगरा में यात्रियों को नहीं होगी परेशानी, आठ नवंबर तक इन रूटों पर फर्राटा भरेंगीं बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचोत्सव के लिए परिवहन विभाग तैयार: आगरा में यात्रियों को नहीं होगी परेशानी, आठ नवंबर तक इन रूटों पर फर्राटा भरेंगीं बसें
Tue, 02 Nov 2021 12:03 AM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 02 Nov 2021 12:03 AM IST
सार
दिवाली, दूज और गोवर्धन पूजा के बाद आठ नवंबर तक अनवरत होंगे फेरे
विज्ञापन
रोडवेज की बसें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा परिक्षेत्र में बेडे़ की 560 बसें मंगलवार तड़के से अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। पंचोत्सव और छठ पूजा के त्योहारों पर उमड़ने वाले यात्रियों के लिए आठ नवंबर तक हर रूट पर बसें चलेंगी। दिल्ली, नोएडा, कानपुर, लखनऊ के व्यस्ततम रूटों पर हर आधा घंटे के बाद बस मिल सकेगी। वातानुकूलित पिंक, स्कैनिया व शताब्दी बसें भी अपने रूटों पर चलेंगी।
विज्ञापन
परिवहन निगम ने त्योहार के लिए आगरा, मथुरा, अलीगढ़ और दिल्ली के सराय काले खां बस टर्मिनलों पर भी एआरएम और अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई हैं। यात्रियों की भीड़ के मुताबिक, बसों को निकाला जाएगा। आरएम मनोज कुमार पुंढीर ने बताया कि धनतेरस, दिवाली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा के लिए बसों की व्यवस्था की गई है। गोवर्धन पूजा वाले दिन मथुरा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु गोवर्धन पहुंचते हैं। ऐसे में गोवर्धन जाने के लिए इस दिन 100 बसें अतिरिक्त रहेंगी। इसके अलावा दिल्ली रूट पर मथुरा, पलवल, गाजियाबाद, फरीदाबाद, लखनऊ रूट पर फिरोजाबाद, इटावा, कानपुर और लखनऊ के लिए एक्सप्रेसवे और आगरा-लखनऊ हाईवे से भी बसों का निरंतर संचालन होगा।
विज्ञापन
छोटे रूटों पर भी आसानी से मिलेंगी बसें
त्योहार पर एटा, मैनपुरी, अलीगढ़, हाथरस, औरेया, कन्नौज, मथुरा, भरतपुर रूटों पर आगरा के साथ ही राजस्थान रोडवेज की बसें भी उपलब्ध रहेंगी। जयपुर, अजमेर सेवा में भी बसें बढ़ाई गई हैं। झांसी, ग्वालियर, मुरैना रूटों पर भी दो दो बसें अतिरिक्त चलेंगी।
विज्ञापन
10 सिटी बसें बढ़ाईं
एमजी रोड पर दीपोत्सव के दौरान 30 के स्थान पर 40 बसों का संचालन किया जाएगा। यह संचालन भी मंगलवार से शुरू हो जाएगा। आगरा कैंट, भगवान टाकीज, प्रतापपुरा समेत सभी रूटों पर सिटी बसें संचालित होंगी।
आगरा में दिवाली पर बिकेंगे हरित पटाखे: जिलाधिकारी ने दी अनुमति, यहां सजेंगी अस्थाई दुकानें