{"_id":"653374d0e7bd84812108f333","slug":"uproar-over-the-death-of-a-district-hospital-employee-family-members-made-this-demand-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: जिला अस्पताल के कर्मचारी की मौत पर हंगामा, परिजनों ने की ये मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: जिला अस्पताल के कर्मचारी की मौत पर हंगामा, परिजनों ने की ये मांग
Sat, 21 Oct 2023 12:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 21 Oct 2023 12:20 PM IST
सार
जिला अस्पताल में आउटसोर्सिंग पर कार्य करने वाले सफाई कर्मचारी कीमौत हो गई। परिजन शव लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और मुआवजे की मांग करते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल आगरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के जिला अस्पताल में आउटसोर्सिंग पर कार्य करने वाले सफाई कर्मचारी की शुक्रवार की सुबह मौत हो गई। परिजन शव लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और मुआवजे की मांग करते हुए हंगामा किया। अस्पताल प्रशासन ने मदद दिलवाने का भरोसा देकर परिजनों शांत कराए।
जिला अस्पताल में सफाई का कार्य मुंबई की निजी कंपनी करती है। यहां आउटसोर्सिंग पर कर्मचारी विष्णु भी कार्य करता था। परिजनों ने बताया कि विष्णु की 17 अक्तूबर को जिला अस्पताल में सफाई करते समय तबीयत बिगड़ गई। यहां से डॉक्टरों ने एसएन मेडिकल रेफर कर दिया। यहां भी हालत में सुधार न होने पर सिकंदरा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां हालत और बिगड़ने लगी तो अस्पताल संचालक ने एसएन लेकर जाने को कहा। यहां इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि विष्णु को जिला अस्पताल में कुछ खिला दिया था, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। विष्णु की 5 साल पहले शादी हुई थी, 20 दिन पहले उसके बेटे का जन्म हुआ है।
जिला अस्पताल की प्रमुख अधीक्षक डॉ. अनीता शर्मा का कहना है कि कंपनी के सुपरवाइजर से आर्थिक मदद दिलवाने के लिए कहा है। आरोप की जांच के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।