फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   uproar over rumor of young man death after fight in Agra family members blocked Gwalior road

Agra: युवक की मौत की अफवाह पर हंगामा, घरवालों ने लगाया जाम; ग्वालियर रोड पर वाहनों की लगी कतार

Sun, 17 Mar 2024 09:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 17 Mar 2024 09:34 PM IST
सार

आगरा में पड़ोसियों में झगड़े के बाद युवक की मौत की अफवाह पर हंगामा मच गया। घरवालों ने जाम लगा दिया।  इससे ग्वालियर रोड पर वाहनों की कतार लग गई। 

विज्ञापन
uproar over rumor of young man death after fight in Agra family members blocked Gwalior road
सड़क पर लेटे परिजन, लगा जाम - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार को नाली से गंदगी निकालने के विवाद में पड़ोसियों में लाठी-डंडे चल गए। छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची। घायलों का मेडिकल कराया। दो गंभीर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार सुबह अफवाह फैल गई कि एक घायल युवक की मौत हो गई है। इससे गुस्साए परिजन ग्वालियर हाईवे पर आ गए। हंगामा करते हुए सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया। वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के जीवित होने के बारे में बताया, तब लोग माने।

विज्ञापन


घटना सदर थाना क्षेत्र के सेवला जाट स्थित तोता नगर की है। यहां बच्चू सिंह और बृजेश कुमार के घर आसपास हैं। शनिवार शाम करीब 5 बजे पड़ोसियों में घर के आगे नाली से गंदगी निकालने के मुद्दे पर विवाद हो गया। गालीगलौज, मारपीट होने लगी। दोनों पक्षों ने तहरीर दी। बृजेश का बेटा ओमप्रकाश, परिवार की मिथलेश गंभीर घायल हो गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


रविवार सुबह 10:30 बजे परिवार के लोगों को किसी ने बताया कि ओमप्रकाश की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। इसकी जानकारी पर बड़ी संख्या में परिवार के लोग ग्वालियर हाईवे पर आ गए। इनमें महिलाएं भी थीं। सड़क पर बैठ गईं। जाम लगा दिया। थाना सदर की फोर्स पहुंची। अस्पताल से जानकारी ली गई। पता चला कि ओमप्रकाश बिल्कुल ठीक है। उसे कुछ नहीं हुआ है। इस पर परिजन को बताया। यह सुनकर सभी शांत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी सदर पियूष कांत राय ने बताया कि मामले में बृजेश की तहरीर पर बच्चू सिंह, उसके बेटे एके, रेखा, प्रियंका के खिलाफ बलवा और हत्या के प्रयास में केस दर्ज किया है। विवेचना की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed