{"_id":"6a8052de68c1acc27803221b","slug":"uproar-over-laborer-death-under-suspicious-circumstances-in-agra-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: संदिग्ध परिस्थिति में मजदूर की माैत, ठेकेदार के घर के बाहर शव रखकर हंगामा; 10 घंटे बाद हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: संदिग्ध परिस्थिति में मजदूर की माैत, ठेकेदार के घर के बाहर शव रखकर हंगामा; 10 घंटे बाद हुआ अंतिम संस्कार
Sat, 15 Aug 2026 05:28 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 15 Aug 2026 05:28 PM IST
सार
कर्नाटक में काम के दौरान मजदूर की हालत बिगड़ गई। 11 अगस्त को मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव आगरा पहुंचने पर परिजनों ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
परिजन ने शव रखकर किया हंगामा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कर्नाटक में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मजदूर की मौत के बाद शनिवार सुबह शव आगरा के फतेहपुर सीकरी के गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजनों ने ठेकेदार पर प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाते हुए शव को ठेकेदार के घर के बाहर रख दिया। करीब 10 घंटे तक हंगामा चलता रहा। बाद में ग्रामीणों की पहल पर मृतक के आश्रितों को आर्थिक सहायता देने की सहमति बनी। इसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया।
मंडी मिर्जा खान निवासी अजय कुमार (लगभग 40 वर्ष) पुत्र गिरिराज सिंह करीब डेढ़ वर्ष पहले गांव के ही ठेकेदार पदम सिंह के साथ मूढ़ा बनाने की मजदूरी करने कर्नाटक गया था। परिजनों के मुताबिक, कर्नाटक में काम के दौरान उसकी हालत बिगड़ गई और 11 अगस्त को उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद परिजनों ने ठेकेदार पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
शनिवार सुबह अजय का शव गांव पहुंचा तो परिजन शव लेकर ठेकेदार पदम सिंह के घर के बाहर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान ठेकेदार मौके से फरार हो गया। पुलिस और ग्रामीणों ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे ठेकेदार को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। कई घंटे तक चली बातचीत के बाद ग्रामीणों ने मृतक के आश्रितों को आर्थिक सहायता दिलाने की सहमति बनाई। इसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया। पूरे घटनाक्रम के दौरान प्रभारी निरीक्षक आनंद वीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे।