{"_id":"632b5008cc79d27c92007441","slug":"uproar-over-hanging-the-dead-body-after-killing-the-son-jammed-agra-news-agr5476473116","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढोलना थाना क्षेत्र के बिलराम कस्बे में मंगलवार को युवक-युवती के शव फंदे से लटके मिलने के मामले में नया मोड़ आ गया है।आखिर पुलिस ने युवती के माता-पिता और चाचा-चाची को नामजद करते हुए हत्या का केस दर्ज कर लिया।करीब एक घंटे पुलिस ने जब एफआईआर की कॉपी उपलब्ध कराई उसके बाद जाम खोल दिया गया।
विज्ञापन
कासगंज के बिलराम कस्बा में जाम लगा रहे मृतक युवक शिवम के परिवारवालों को समझाते सीओ अजीत चौहान
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। ढोलना थाना क्षेत्र के बिलराम कस्बे में मंगलवार को युवक-युवती के शव फंदे से लटके मिलने के मामले में नया मोड़ आ गया है। युवक के परिजनों ने झूठी आने के लिए हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाते हुए बुधवार को हंगामा कर दिया। आक्रोशित लोगों ने युवती के परिजनों पर केस दर्ज करवाने के लिए अतरौली मार्ग पर जाम लगा दिया। आखिर पुलिस ने युवती के माता-पिता और चाचा-चाची को नामजद करते हुए हत्या का केस दर्ज कर लिया। इसके बाद लोग शांत हुए और जाम खोल दिया। दोनों परिवारों के बीच तनाव की स्थिति को देखते हुए एहतियात के तौर पर कस्बे में पीएसी की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक अरविंद सिंह चौहान ने रिपोर्ट में बताया कि उनका बेटा शिवम और शोभा एक दूसरे से प्रेम करते थे। शोभा के परिवार के लोगों को यह मंजूर नहीं था। आरोप है कि मंगलवार सुबह शोभा के पिता सुरेश कुशवाह, मां विद्या देवी, चाचा विजय सिंह और चाची हेमलता ने शिवम को अपने घर बुलाया। इसके बाद सभी ने शिवम व शोभा को मारकर गले में दुपट्टा बांधकर पंखे से लटका दिया ताकि हत्या के मामले को खुदकुशी का रूप दिया जा सके।
विज्ञापन
इससे पहले युवक के पिता ने मंगलवार को भी पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला बताते हुए हत्या का केस दर्ज नहीं किया था। इससे लोगों में आक्रोश था और बुधवार सुबह अतरौली मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी अजीत चौहान ने बातचीत कर समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पहले एफआईआर की कॉपी दी जाए इसके बाद जाम खोलेंगे। करीब एक घंटे पुलिस ने जब एफआईआर की कॉपी उपलब्ध कराई उसके बाद जाम खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।