फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Uproar over construction of school using substandard materials

Agra News: घटिया सामग्री से स्कूल निर्माण पर हंगामा

Mon, 09 Feb 2026 02:38 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 09 Feb 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Uproar over construction of school using substandard materials
उच्च प्राथमिक विद्यालय निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग, ग्रामीणों ने किया हंगामा
पिनाहट। शिक्षा विभाग ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत बसई अरेला के उपगांव महापुर में मुख्यमंत्री योजना के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालय का निर्माण करा रहा है। निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी और घटिया सामग्री के प्रयोग का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने रविवार को जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन




ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार विद्यालय भवन के निर्माण में अनियमितता बरत रहा है। बिना मानक के कार्य करा रहा है। ग्रामीणों ने खुद फावड़ा चलाकर मिट्टी हटाकर जांच की, तो पिलरों में दोयम दर्जे की ईंटें और छोटे-छोटे सरिया के टुकड़े लगे मिले। बालू में सीमेंट की मात्रा भी बेहद कम पाई गई। इस पर ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बाद रातों-रात ठेकेदार ने मजदूर लगाकर सरिया के छोटे टुकड़ों को ढंक दिया। रविवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। ठेकेदार और शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने ठेकेदार को हटाकर निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच की मांग की। हंगामा करने वाले ग्रामीणों मे राधेश्याम शर्मा, विनय शर्मा, सौरभ शर्मा, दाऊदयाल शर्मा, सुभाष प्रधान, सुनील अरेला, धीरेंद्र शर्मा, संदीप शर्मा, श्यामवीर अरेला, साहिल शर्मा, ओमवीर शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


समाजसेवी सुनील शर्मा ने बताया खंड शिक्षा अधिकारी पिनाहट के संज्ञान में मामला लाए जाने के बावजूद अब तक कोई जांच नहीं की गई है। यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो सोमवार को ग्रामीण मंडलायुक्त और जिलाधिकारी से मिलकर शिकायत करेंगे। निर्माण ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed