{"_id":"6a969b8168e234eb540ef289","slug":"uproar-during-rally-in-protesting-against-ugc-in-agra-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजीसी के विरोध में हंगामेदार प्रदर्शन: पुलिस से तीखी नोकझोंक, जमीन पर गिरे इंस्पेक्टर: हाईवे पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूजीसी के विरोध में हंगामेदार प्रदर्शन: पुलिस से तीखी नोकझोंक, जमीन पर गिरे इंस्पेक्टर: हाईवे पर लगाया जाम
Tue, 01 Sep 2026 03:02 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Tue, 01 Sep 2026 03:02 PM IST
सार
आगरा में यूजीसी के विरोध में प्रदर्शन के दाैरान हंगामा हो गया। प्रदर्शनकारियों की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। प्रदर्शन के दाैरान इंस्पेक्टर जमीन पर गिर पड़े। आरोप है कि उन्होंने लाठी चलाई। इससे भीड़ आक्रोशित हो उठी। हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
यूजीसी के विरोध में प्रदर्शन के दाैरान हंगामा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के एत्मादपुर में यूपीसी के विरोध में मंगलवार को खंदौली से बाइक रैली निकालकर एत्मादपुर तहसील पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने हाईवे पर बैठकर विरोध जताया। इसके बाद तहसील परिसर में भीड़ जुट गई। यहां प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच विवाद बढ़ गया।
बताया जा रहा है कि तहसील परिसर में प्रदर्शन के दौरान क्राइम इंस्पेक्टर और प्रदर्शनकारियों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इसी दौरान क्राइम इंस्पेक्टर गिर गए। आरोप है कि इसके बाद उन्होंने भीड़ पर लाठी चला दी। लाठी चलने से प्रदर्शनकारी उग्र हो गए और मौके पर हंगामा बढ़ गया।
विज्ञापन
स्थिति बिगड़ती देख पुलिसकर्मियों ने क्राइम इंस्पेक्टर को एक अधिवक्ता के केबिन के अंदर ले जाकर सुरक्षित किया। घटना की सूचना पर एसीपी और एसडीएम समेत बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने लोगों को समझाकर स्थिति शांत कराने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारी क्राइम इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं। लोगों ने तहसील परिसर में हनुमान चालीसा का पाठ कर भी विरोध जताया। मौके पर लगातार नारेबाजी और हंगामा जारी रहा। इसके बाद प्रदर्शन हाईवे पर पहुंच गए। हंगामा करते हुए हाईवे पर जाम लगा दिया।