{"_id":"6a8b61855af4f82b78023911","slug":"uproar-and-vandalism-at-hospital-following-patients-death-agra-news-c-25-1-agr1018-1141389-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मरीज की मौत पर अस्पताल में हंगामा, तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मरीज की मौत पर अस्पताल में हंगामा, तोड़फोड़
Mon, 24 Aug 2026 02:39 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
कुलदीप कुमार फाइल फोटो, पुलिस से नोकझोंक करते परिजन।
आगरा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र स्थित प्रार्थना अस्पताल में रविवार को मरीज की मौत के बाद तीमारदारों ने हंगामा किया और तोड़फोड़ की। परिजन ने अस्पताल में गलत इंजेक्शन लगाने से मौत होने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन को शांत कराया।
फिरोजाबाद के सिरसागंज निवासी कुलदीप कुमार पैर में फ्रैक्चर होने के बाद 15 अगस्त को गल्ला मंडी के पास स्थित प्रार्थना अस्पताल में भर्ती हुए थे। परिजन के मुताबिक, डॉक्टर ने उनके पैर में दो जगह फ्रैक्चर बताया। ऑपरेशन के लिए 23 अगस्त की तारीख तय की गई। रविवार को ऑपरेशन की तैयारी चल रही थी।
परिजन का आरोप है कि इसी दौरान कुलदीप को एक इंजेक्शन लगाया गया। उसके बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और करीब 10 मिनट में मौत हो गई। हंगामा बढ़ता देख अस्पताल का स्टाफ शव को छोड़कर मौके से चला गया।
विज्ञापन
परिजन का कहना है कि शाम करीब साढ़े चार बजे अस्पताल से फोन कर बताया गया कि उनका मरीज एक्सपायर हो गया है। इसके बाद वे फिरोजाबाद से अस्पताल पहुंचे। उनका आरोप है कि उनके पहुंचने से पहले ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अस्पताल में डॉक्टर और स्टाफ भी मौजूद नहीं थे। मृतक के साले अंकित ने बताया कि शाम करीब चार बजे उनकी कुलदीप से फोन पर बात हुई थी। उस समय उनकी हालत बिल्कुल ठीक थी।
एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। उन्होंने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद शिकायती पत्र देने की बात कही है। मामले की जांच की जा रही है।