फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   uproar after abduct bullion traders in Mathura

UP: मथुरा में पुलिस ने सराफा पिता-पुत्र को फिल्मी अंदाज में उठाया, मचा अपहरण का शोर; विरोध में बाजार बंद

Fri, 20 Mar 2026 04:54 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Fri, 20 Mar 2026 04:54 PM IST
सार

पुलिसकर्मी महेश खंडेलवाल व उनके पुत्र चिन्मय खंडेलवाल को उठाकर ले जाने लगे। पुलिस ने इन्हें गाड़ी में बैठा लिया। महेश खंडेलवाल के चिल्लाने पर सारे व्यापारी एकजुट हो गए और विरोध करने लगे। 
 

विज्ञापन
uproar after abduct bullion traders in Mathura
व्यापारियों से बात करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के पलवल में हुई चांदी लूट की वारदात के बाद वहां की पुलिस ने शुक्रवार को मथुरा के चौक बाजार से चांदी कारोबारी पिता-पुत्र को उठा लिया। फिल्मी अंदाज में पिता-पुत्र को उठाने के बाद बाजार में अपहरण का हल्ला मच गया। बाजार बंद कर व्यापारियों ने पुलिस का रास्ता रोक लिया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उनपर असलहा तान दिए। हंगामा बढ़ता देख पुलिसकर्मी आनन-फानन में गोविंदनगर थाने पहुंचे और कुछ देर में व्यापारी भी थाने पहुंच गए। स्थानीय पुलिस ने व्यापारियों को समझाकर शांत किया। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बीते दिनों पलवल में हुई चांदी लूट हुई थी। वहां की पुलिस ने वारदात में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चांदी लूटने के बाद उन्होंने मथुरा के चौक बाजार स्थित खंडेलवाल ज्वैलर्स के यहां कुछ चांदी बेची है। 
विज्ञापन


इसी प्रकरण की जांच करते हुए पलवल पुलिस शुक्रवार डेढ़ बजे दो बोलेरो में सवार होकर सादा कपड़ों में चौक बाजार पहुंच गई। बातचीत के बाद पुलिसकर्मी महेश खंडेलवाल व उनके पुत्र चिन्मय खंडेलवाल को उठाकर ले जाने लगे। पुलिस ने इन्हें गाड़ी में बैठा लिया। महेश खंडेलवाल के चिल्लाने पर सारे व्यापारी एकजुट हो गए और विरोध करने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों ने विरोध किया तो पुलिसकर्मियों ने उन पर असलहा तान दिए और कारोबारी पिता-पुत्र को गोविंदनगर थाने लेकर चले गए। इसके बाद व्यापारियों में आक्रोश पैदा हो गया और बाजार बंद करके हंगामा करने गले। सूचना पर पहुंची गोविंदनगर पुलिस और सीओ सिटी आशना चौधरी ने व्यापारियों को सझाया, लेकिन व्यापारियों ने जमकर पुलिस विरोधी नारेबाजी की। थाने पर भी पहुंचकर विरोध किया। 


पुलिस ने व्यापारियों को शांत किया और सहयोग की अपील की। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि बीते दिनों पलवल के फिरोजपुर में व्यापारी से 30 किलो चांदी और आठ लाख रुपये की लूट हुई थी। इसी संबंध में वहां की सीआईए टीम पूछताछ के लिए पिता-पुत्र को उठाकर ले गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed