{"_id":"6ac95d29e251b7639204213b","slug":"upca-to-conduct-spin-hunt-trials-excitement-among-the-youth-agra-news-c-25-agr1067-1181055-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: यूपीसीए कराएगा स्पिन हंट ट्रायल, युवाओं में उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: यूपीसीए कराएगा स्पिन हंट ट्रायल, युवाओं में उत्साह
Sat, 10 Oct 2026 03:01 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 10 Oct 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
आगरा। तेज गेंदबाजों की तलाश के बाद उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) अब प्रदेश में छिपी स्पिन प्रतिभाओं को निखारने के लिए जल्द स्पिन हंट ट्रायल शुरू करने जा रहा है।
यूपीसीए सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता ने बताया कि राज्य में स्पिनरों की कमी दूर करने के लिए यह योजना बनाई गई है। इससे आगरा समेत पूरे प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को बड़ा मंच मिलेगा। हाल ही में आयोजित स्पीड हंट ट्रायल में आगरा के तीन युवा तेज गेंदबाजों पुनीत चौधरी, दीपक नरवार और शौर्य प्रताप ने 135 किमी प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी कर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा था। इन तीनों गेंदबाजों पर एसोसिएशन की पैनी नजर बनी हुई है। इससे अब शहर के उभरते स्पिनरों में भी इस नए ट्रायल के लिए जबरदस्त उत्साह है।