फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UPCA Speed Hunt 2026 Announced: Agra to Host Trials for Emerging Fast Bowlers in Uttar Pradesh

UP: तेज गेंदबाजों के पास सुनहरा मौका, आगरा में होगा UPCA के टैलेंट स्पीड हंट ट्रायल; चुने जाएंगे टॉप-35 पेसर

Thu, 21 May 2026 09:59 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 21 May 2026 09:59 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने स्पीड हंट 2026 की घोषणा की है, जिसके तहत आगरा में भी तेज गेंदबाजों के लिए ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। चयनित खिलाड़ियों को प्रोफेशनल ट्रेनिंग देकर बड़े क्रिकेट मंच तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन
UPCA Speed Hunt 2026 Announced: Agra to Host Trials for Emerging Fast Bowlers in Uttar Pradesh
गेंदबाजी करता खिलाड़ी। संवाद

विस्तार

ताजनगरी के क्रिकेट मैदानों से निकलने वाले तेज गेंदबाजी अब सीधे यूपीसीए के रडार पर होंगे। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने स्पीड हंट 2026 की घोषणा करते हुए साफ किया है कि आगरा में भी ट्रायल आयोजित किए जाएंगे, जहां युवा गेंदबाज अपनी गति और प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने राज्य के प्रतिभाशाली तेज गेंदबाजों की तलाश के लिए यूपीसीए स्पीड हंट 2026 का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। इस विशेष अभियान के जरिए प्रदेशभर से सबसे तेज और प्रतिभाशाली पुरुष एवं महिला तेज गेंदबाजों को खोजकर उन्हें पेशेवर ट्रेनिंग और बड़े मंच तक पहुंचाने की तैयारी की गई है। चयनित खिलाड़ियों को यूपीसीए के अनुभवी कोचों और पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों की निगरानी में हाई-परफॉर्मेंस कैंप में ट्रेनिंग दी जाएगी। इस स्पीड टैलेंट हंट के जरिए पूरे उत्तर प्रदेश से कुल 35 सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों का चुनाव किया जाएगा। खिलाड़ियों का चयन मुख्य रूप से उनकी गेंदबाजी की गति, फिटनेस और प्रदर्शन के आधार पर होगा।
विज्ञापन


यूपीसीए की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार इस स्पीड हंट में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की आयु 16 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 मई 2026 के आधार पर की जाएगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। खिलाड़ी का उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य रहेगा। खास बात यह है कि इस प्रतिभा खोज अभियान के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क रखा गया है। रजिस्ट्रेशन केवल यूपीसीए के आधिकारिक टैलेंट हंट पोर्टल पर ऑनलाइन किए जाएंगे। यूपीसीए सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता ने फोन पर बातचीत में कहा कि उत्तर प्रदेश में क्रिकेट प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। यह अभियान युवाओं को बड़ा मंच देने की दिशा में अहम कदम साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




तेज गेंदबाजों के लिए लाभदायक होगा आयोजन
डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन आगरा के सचिव सुनील जोशन ने बताया कि आगरा के युवा तेज गेंदबाजों के लिए बेहद लाभदायक साबित होगी। आगरा में कई प्रतिभाशाली तेज गेंदबाज हैं, जिन्हें सही प्लेटफॉर्म की जरूरत है। यूपीसीए स्पीड हंट के जरिए खिलाड़ियों को अपनी गति और प्रतिभा दिखाने का शानदार अवसर मिलेगा। हमें उम्मीद है कि आगरा से भी कई खिलाड़ी अंतिम 35 में अपनी जगह बनाएंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed