फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Weather Warm Days Ahead: No Winter Chill for Next Three Days

Weather: अगले तीन दिन नहीं पड़ेगी सर्दी, बढ़ेगा तापमान...पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर

Fri, 12 Dec 2025 07:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 12 Dec 2025 07:23 AM IST
सार

दिसंबर माह में इस बार सर्दी का खास प्रभाव नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन सर्दी नहीं पडे़गी। 

विज्ञापन
UP Weather Warm Days Ahead: No Winter Chill for Next Three Days
सर्दी

विस्तार

आगरा के मौसम में अभी सर्दी का प्रभाव नजर नहीं आ रहा है। दिन में निकल रही धूप के चलते अधिकतम तापमान को अभी तक सामान्य से नीचे नहीं गया है। यही कारण है कि दिन में लोगों को धूप बेचैन कर रही है। पछुआ हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान में आई गिरावट भी 24 घंटों में थम जाएगी। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के चलते तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोत्तरी की संभावना मौसम विभाग जता रहा है।
विज्ञापन


दिसंबर माह के 10 दिन बीतने के बाद भी शहर में न तो सर्दी और न ही शीत लहर चली है। अधिकतम तापमान सामान्य से करीब डेढ़ डिग्री ज्यादा तो न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब सवा डिग्री नीचे है। इससे शहरवासियों को अभी तक कड़ाके की ठंड का अहसास नहीं हुआ है। दिन में निकलने वाली तेज धूप स्वेटर पहने लोगों को बेचैन कर रही है।
विज्ञापन


हालांकि पछुआ हवाओं के चलते पिछले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में गिरावट आई थी जिसका प्रभाव अगले 24 घंटों में पश्चिमी विक्षोभ के चलते समाप्त हो जाएगा। इसी के साथ तापमान में एक बार फिर बढ़ोत्तरी के आसार हैं। बृहस्पतिवार को शहर का अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.3 डिग्री रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार अगले तीन दिन तेज ठंड के कोई आसार बनते नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed