फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Weather Update IMD Predict Rain Near agra Weather Changes After Sunshine

Weather Forecast: सुबह हुई बूंदाबांदी, अब छाया कोहरा; गलन ने छुड़ाई कंपकंपी

Tue, 09 Jan 2024 02:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 09 Jan 2024 02:04 PM IST
सार

UP Weather Forecast: ताजनगरी आगरा में मंगलवार सुबह से ही सर्दी के तेवर तल्ख दिखे। सुबह हुई बूंदाबांदी से गलन और भी बढ़ गई। वहीं हल्का कोहरा भी छाया हुआ है। 
 

विज्ञापन
UP Weather Update IMD Predict Rain Near agra Weather Changes After Sunshine
कोहरा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पर्यटन नगरी की सुबह और शाम कोहरे की चादर में लिपटी रही। मंगलवार सुबह बूंदाबांदी से गलन और भी बढ़ गई। वहीं बीते दिन रात में घना कोहरा छाया। पूरे दिन धूप नहीं निकली। सर्द हवा ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। गलन से राहत के लिए लोग अलाव तापते नजर आए। मौसम विभाग ने अगले 14 घंटों में बारिश की संभावना जताई थी। लगातार दूसरे हफ्ते कोल्ड डे कंडीशन की स्थिति रही।
विज्ञापन


रविवार को दिन में मौसम खुला था। धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम 5.9 डिग्री रहा था। सोमवार को सुबह से ही मौसम के तेवर सख्त नजर आए। एक ओर कोहरे की घनी चादर दूसरी और गलन ने शहरवासियों को हाड़कंपाती सर्दी का अहसास कराया। फुटपाथ और सड़क किनारे लोग अलाव पर हाथ तापते नजर आए। घरों में रूम हीटर और ब्लोअर ने मदद की। सोमवार को अधिकतम तापमान में 4.6 डिग्री की गिरावट आई और यह लुढ़ककर 14.4 डिग्री रह गया। यह पूरे सीजन का दूसरा सबसे ठंडा दिन रहा। सुबह तो कोहरा रहा ही शाम होते ही फिर घना कोहरा छा गया।
विज्ञापन


इससे पहले दो जनवरी के शहर का अधिकतम तापमान 13.1 डिग्री के न्यूनतम स्तर तक पहुंचा था, जिसमें आगरा सूबे में सबसे ठंडा दिन था। मौसम विभाग मंगलवार को बारिश की संभावना व्यक्त कर रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र बिचपुरी के मौसम विज्ञानी डॉ. संदीप सिंह के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम के मिजाज में सुधार आएगा और शहरवासियों को हाड़कंपाती सर्दी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज का तापमान
अधिकतम तापमान- 14.4
न्यूनतम तापमान- 5.9
सूर्योदय- 7:09
सूर्यास्त- 5:25
एक्यूआई- 129
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed