फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Weather Update: Dense Fog for Next Two Days Rain Likely on 22 or 23 January

Weather News: अगले दो दिन घना कोहरा, 22  और 23 जनवरी को बारिश...मौसम विभाग ने दिया नया अपडेट

Sun, 18 Jan 2026 10:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 18 Jan 2026 10:27 AM IST
सार

मौसम विभाग ने अगले दो दिन कोहरे छाए रहने का अलर्ट दिया है। इसके साथ ही 22-23 जनवरी के मध्य बारिश होने के आसार बताए हैं।

विज्ञापन
UP Weather Update: Dense Fog for Next Two Days Rain Likely on 22 or 23 January
ठंड जारी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

गर्म दिन और सर्द रातों के साथ शहर का मौसम अभी अस्थिर बना हुआ है। शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता शून्य रही, जिससे बच्चे ठंड में ठिठुरते हुए घने कोहरे के बीच स्कूल पहुंचे। कोहरे के कारण अभिभावक बच्चों को खुद स्कूल छोड़ने गए। धूप खिलने के बाद कोहरा हटता चला गया।
विज्ञापन


पिछले चार दिनों से शहर का मौसम दिन में गर्म और रात को सर्द हो जाता है। शनिवार को अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.4 डिग्री कम रहा। दिन में चटकीली धूप रही, जिससे सर्दी से परेशान लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंंद्र के अनुसार सोमवार तक घना कोहरा छाया रह सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रात के तापमान में हो रही गिरावट में दो दिन तक बढोतरी हो सकती है। इससे सर्दी से राहत मिलेगी। इसके बाद दूसरे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 22-23 जनवरी के मध्य बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन


आज का मौसम
अधिकतम तापमान- 24.9

न्यूनतम तापमान- 6
सूर्योदय- 6:58

सूर्यास्त- 5:58
एक्यूआई- 187
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed