फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP tourism minister Jaiveer Singh performed worship in Buddhist pilgrimage Sankisa on Buddha Purnima

Buddha Purnima: देश के बौद्ध तीर्थ स्थलों में पहचान बनाएगा संकिसा, पर्यटन मंत्री ने दिया विकास का भरोसा

Mon, 16 May 2022 08:56 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 16 May 2022 08:56 PM IST
सार

बुद्ध पूर्णिमा पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह बौद्ध तीर्थस्थल जसराजपुर और संकिसा पहुंचे। उन्होंने कहा कि दोनों तीर्थस्थलों का विकास कराने का भरोसा दिया। 

विज्ञापन
UP tourism minister Jaiveer Singh performed worship in Buddhist pilgrimage  Sankisa on Buddha Purnima
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को भेंट की भगवान बुद्ध की मूर्ति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुद्ध पूर्णिमा पर सोमवार को प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह बौद्ध तीर्थस्थल जसराजपुर और संकिसा पहुंचे। यहां पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध महान थे, उनके सिद्धातों को भारत ही नहीं विदेशों में भी पालन किया जाता है। कैबिनेट मंत्री ने दोनों बौद्ध तीर्थस्थल के विकास का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि देश के बौद्ध तीर्थ स्थलों में संकिसा पहचान बनाएगा। बता दें कि तीर्थस्थल संकिसा फर्रुखाबाद जिले में है, जबकि जसराजपुर मैनपुरी में आता है। 

विज्ञापन


पर्यटन मंत्री ने जसराजपुर में भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं मोमबत्ती प्रज्ज्वलित की। बौद्ध भिक्षुओं के साथ भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि संकिसा, जसराजपुर (मैनपुरी), फर्रुखाबाद व एटा की तीन सीमाओं को एक साथ जोड़ता है। इन्हें तीर्थ स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। संकिसा स्थित अतिथि गृह को विशिष्ट अतिथि गृह में परिवर्तित किया जाएगा। यहां तीर्थयात्रियों के रुकने के लिए धर्मशाला व अतिथिगृहों का निर्माण कराए जाने के प्रयास किए जाएंगे। 

विज्ञापन

भगवान बुद्ध सभी के आराध्य 

उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध महान थे, उन्हें किसी जाति विशेष के साथ जोड़ना उचित नहीं है। वह सभी के आराध्य थे और रहेंगे। कार्यक्रम संयोजक पियूष चंदेल और वाईबीएस के अध्यक्ष सुरेश बौद्ध ने कैबिनेट मंत्री को बौद्ध प्रतिमा भेंट की। पियूष चंदेल ने कहा कि देश-विदेश में मैनपुरी का जसराजपुर और फर्रुखाबाद का संकिसा पहचान हासिल कर चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बौद्ध तीर्थ स्थल के रूप में कराया जाए विकसित

भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य ने कहा कि संकिसा एवं जसराजपुर धीरे-धीरे बौद्ध तीर्थ स्थल के रूप में विख्यात होता जा रहा है। उन्होंने पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री से दोनों को बौद्ध तीर्थ स्थल के रूप में विकसित कराए जाने की मांग की है। विधायक सुशील शाक्य ने कहा कि फर्रूखाबाद में बनी हवाई पट्टी को हवाई अड्डे के रूप में परिवर्तित कर दिया जाता है तो फर्रूखाबाद एवं मैनपुरी को पर्यटन के क्षेत्र में बढ़ावा मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed