फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up to 10 percent loss of food grains due to unsafe storage

Agra News: असुरक्षित भंडारण से 10 फीसदी तक अन्न का नुकसान

Sat, 11 May 2024 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 11 May 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Up to 10 percent loss of food grains due to unsafe storage
कासगंज। फसल के उत्पाद के बाद उसका असुरक्षित भंडारण से लगभग 10 फीसदी तक कीड़े, सूक्ष्म जीव आदि से नुकसान हो जाता है। किसानों को इस नुकसान से बचाने के लिए कृषि विभाग ने सुरक्षित अनाज के भंडारण के लिए एडवाइजरी जारी की है।जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्र ने बताया कि भंडारित अन्न में 10 प्रतिशत से अधिक नमी होती है तो कीट और फफूंद लग सकते हैं। ऑक्सीजन की अच्छी उपलब्धता से भी कीटों की संख्या बढ़ती है। 25-27 डिग्री तापमान कीटों के बढ़ने के लिए उपयुक्त होता है। ऐसे में सूड़ी, छोटा पतंगा आदि कीटों से बचाव के लिए भंडार से पहले अनाज को पूरी तरह से सुखा लें। जिस गोदाम, कुठला, भंडार गृह में भंडारण करना है, उसकी अच्छी तरह से सफाई कर सूखा लें। चूहे, कीट या नमी का प्रवेश की गुजांइश न रहे। मैलाथियान 50% ईसी की 1:100 के अनुपात मे घोल बना कर 3 लीटर/100 वर्गमीटर की दर से फर्श, दीवार एवं छत पर छिड़काव करने से छिपे हुए कीट मर जाते है। अनाज का भंडारण कुठलों या बखारी में करना है तो एल्यूमिनियम फासफाइड पाउडर 56% 10 ग्राम पैकिंग की एक पाउच को एक टन अनाज के बीच में रखना चाहिए। कुठला/बखारी को पूरी तरह से वायुरोधी कर देना चाहिए। भंडारण पात्रों की पेंदी में, बीच-बीच में एवं अनाज के साथ नीम की सूखी पत्तियां रखने पर कीट का प्रकोप नहीं होता है। बीज में प्रयोग हेतु भंडारित किए जाने वाले अनाज को मेलाथियान 5% पाउडर-250 ग्राम प्रति क्विंटल की दर से मिलाकर भंडारित करना चाहिए। जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्र ने अनाज का भंडारण एडवाइजरी के अनुसार करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed